वेस्टइंडीज ODI और टी20 सीरीज में भी नहीं चुने गए हार्दिक पांड्या, जानें अब कब होगी उनकी वापसी

Published - 17 Sep 2026, 11:04 AM | Updated - 17 Sep 2026, 11:54 AM

Hardik Pandya

Hardik Pandya return update: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के स्क्वाड का इंतजार सभी लोगों को था। एशियन गेम्स 2026 के कारण कई प्रमुख खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसी वजह से उनकी जगह किन प्लेयर्स को मौका मिलेगा, यह जानने के लिए सभी बेताब थे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या की वापसी होगी या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल था।

स्टार ऑलराउंडर (Hardik Pandya) ने मार्च में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। इसके बाद, आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए नजर आए लेकिन 31 मई के बाद से एक भी प्रतिस्पर्धी मैच में हिस्सा नहीं लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी वापसी का इंतजार था लेकिन फैंस को निराशा हाथ लगी, क्योंकि उन्हें वनडे और टी20 दोनों में से किसी भी स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है।

वेस्टइंडीज सीरीज में भी Hardik Pandya नहीं आएंगे नजर

Hardik Pandya 3

BCCI ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए वनडे और टी20 स्क्वाड दोनों का ऐलान किया, लेकिन किसी में भी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि हार्दिक 20 सितंबर के बाद खेलने के लिए उपलब्ध हैं।

इसी वजह से कम से कम वनडे टीम में उनकी वापसी की उम्मीद जरूर की जा रही थी, क्योंकि नितीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे दोनों ही एशियन गेम्स के स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन चयन समिति ने हार्दिक को न चुनकर नितीश को जापान नहीं भेजने का फैसला किया और उन्हें टी20 टीम के साथ-साथ वनडे स्क्वाड में भी चुन लिया।

6 अक्टूबर को हार्दिक पांड्या मैदान पर कर सकते हैं वापसी

टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वापसी न्यूजीलैंड दौरे से पहले नहीं होगी लेकिन वे 6 अक्टूबर को इंडिया ए के लिए एक्शन में नजर आ सकते हैं। इंडिया ए को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलना है। इस दौरान दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी।

इसके लिए हार्दिक पांड्या का चयन भी हुआ है। हालांकि, उनका सिलेक्शन फिटनेस के अधीन है। इसका मतलब है कि हार्दिक तभी खेल पाएंगे, जब वे अपनी फिटनेस साबित करेंगे।

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल

मुकाबलातारीखस्थानसमय
पहला वनडे6 अक्टूबर 2026पुडुचेरीसुबह 9:30 बजे
दूसरा वनडे9 अक्टूबर 2026पुडुचेरीसुबह 9:30 बजे
तीसरा वनडे11 अक्टूबर 2026पुडुचेरीसुबह 9:30 बजे

यह भी पढ़ें: रोहित से खटपट के बाद अजीत अगरकर छोड़ रहे अपना पद, अब ये दिग्गज बनेगा भारत का मुख्य चयनकर्ता

Tagged:

team india hardik pandya IND A vs AUS A ODI Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com