एशियन गेम्स 2026 के लिए दोबारा से हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इन 14 खिलाड़ियों को मिला गोल्डन चांस
Published - 17 Sep 2026, 10:51 AM | Updated - 17 Sep 2026, 12:08 PM
Table of Contents
एशिया गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 24 सितंबर से टूर्नामेंट में पुरुष क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का आगाज होगा। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव देखने को मिला है। 16 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपडेटेड टीम का ऐलान किया है, जिसमें 14 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। दो खिलाड़ियों को एशियन गेम्स (Asian Games 2026) से बाहर होना पड़ा है.
Asian Games 2026 के लिए दोबारा हुआ टीम इंडिया का ऐलान

बीते बुधवार बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के 14 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अनफिट होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान वह चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें एशियन गेम्स 2026 मिस करना पड़ेगा। उनकी गैरमौजूदगी में विपराज निगम को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ पिछले दो T20 मैचों में वरुण चक्रवर्ती की जगह भी ली थी।
रोहित से खटपट के बाद अजीत अगरकर छोड़ रहे अपना पद, अब ये दिग्गज बनेगा भारत का मुख्य चयनकर्ता
नीतीश कुमार रेड्डी का कटा पत्ता
एशिया गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया में शामिल किया गया था। लेकिन अब बीसीसीआई ने उन्हें रिलीज कर दिया है। 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में चयन हुआ है, जिसकी वजह से वह एशियाई खेलों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनसे पहले स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी टीम से बाहर होना पड़ा है। उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर यश ठाकुर को मौका मिला है।
श्रेयस अय्यर की होगी अग्निपरीक्षा
जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की अग्निपरीक्षा होगी। इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरों पर खराब प्रदर्शन के बाद उनका लक्ष्य इस अहम टूर्नामेंट में टीम को चैंपियनशिप जिताना होगा। वहीं, गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह समेत अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर और विपराज निगम को जगह मिली है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा , अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर भी एशियन गेम्स 2026 का हिस्सा हैं
जापान T20I और एशियाई खेलों के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), इशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम
कभी टीम इंडिया का सुपरस्टार था ये खिलाड़ी, आज हो चुका पाई-पाई को मोहताज, इलाज करवाने तक के नहीं पैसे
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर