वेस्टइंडीज ODI सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने की इनके साथ नाइंसाफी
Published - 17 Sep 2026, 12:35 PM | Updated - 17 Sep 2026, 01:19 PM
Table of Contents
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत (IND vs WI) के दौरे पर आने वाली है, जहाँ वह तीन मैचों की वनडे सीरीज़ और पाँच मैचों की T20 सीरीज़ में टीम इंडिया का सामना करेगी। 27 सितंबर से एकदिवसीय सीरीज का आगाज होगा, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इसमें कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। लेकिन इस बीच भारतीय चयनकर्ताओं ने तीन ऐसे खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ कर दिया, जिन्हें वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ (IND vs WI) में जगह मिलने की हक़दार माना जा रहा था।
IND vs WI ODI सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 3 खिलाड़ी
मोहम्मद शमी

भारत के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाज़ी की पोज़िशन और सटीक लाइन-एंड-लेंथ के साथ-साथ नई गेंद से स्विंग कराने की अपनी काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्हें शुरुआत में विकेट चटकने में महारथ हासिल है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी स्विंग गेंदबाजी का जलवा बिखरने वाले मोहम्मद शमी को करीब एक साल से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।
कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में मौका मिल सकता है, जहां उनकी गेंदबाजी टीम के लिए अतिरिक्त विकल्प साबित हो सकती थी। इसके बावजूद मोहम्मद शमी का चयन न होने से टीम मैनेजमेंट के फ़ैसले पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
क्रिकेट के सभी प्रारूप से इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब करेगा सिर्फ कोचिंग
रजत पाटीदार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को बैक टू बैक दो बार चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को भी वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज़ ने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसके बावजूद उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं की अनदेखी का सामना करना पड़ा है।
ऋषभ पंत
इस सूची का आखिरी नाम भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का है। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम इंडिया में नाम न होना हैरान कर देने वाला है। अगस्त 2024 के बाद से ही वह इस फॉर्मेट में वापसी नहीं कर पाए हैं। हालांकि, ऋषभ पंत को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है।
IND vs WI वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर
वेस्टइंडीज ODI और टी20 सीरीज में भी नहीं चुने गए हार्दिक पांड्या, जानें अब कब होगी उनकी वापसी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर