रणजी खेलने लायक नहीं यह खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर का चहेता होने के चलते हो गया जिम्बाब्वे सीरीज में चयन
इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के तीसरे दिन ही टीम इंडिया जिम्बाब्वे (Zimbabwe Series) में खेलती नजर आएगी। दोनों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से हरारे में होगी। शेष दो मुकाबले 25 और 26 जुलाई को खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार को हो गया। BCCI ने श्रेयस अय्यर की अगुआई में 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना है।
जिम्बाव्बे सीरीज (Zimbabwe Series) के लिए भारतीय टीम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। कई प्रमुख खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया। वहीं, कुछ को आराम भी दिया गया है, क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए ODI फॉर्मेट के लिए उन्हें फिट और तरोताजा रखना जरूरी है। इसके अलावा दो खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है।
गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी को भी Zimbabwe Series के लिए मिला मौका

भारतीय टीम के हेड गौतम गंभीर का प्रभाव टीम इंडिया के स्क्वाड में हर बार देखने को मिलता है। एक-दो खिलाड़ी ऐसे होते ही हैं, जिनका प्रदर्शन चाहे जैसा हो, लेकिन उन्हें जगह मिल जाती है। जिम्बाब्वे सीरीज (Zimbabwe Series) के लिए भी ऐसा ही हुआ है।
गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी मयंक यादव को लगभग दो साल बाद वापसी का मौका मिला है। इस प्लेयर का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में काफी साधारण रहा था। इसके बावजूद सिलेक्शन कमेटी ने सिलेक्शन कर लिया। फैंस का मानना है कि मयंक तो घरेलू क्रिकेट लायक भी नहीं है लेकिन सिर्फ गंभीर के कारण मौका मिला है।
IPL 2026 में साधारण प्रदर्शन, फिर भी मयंक को मिला मौका
तेज गेंदबाज मयंक यादव का चयन जिम्बाब्वे सीरीज (Zimbabwe Series) के लिए टी20 स्क्वाड में हुआ है। अपनी रफ़्तार के कारण मशहूर मयंक को आईपीएल 2024 में प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर हुई सीरीज में तीनों मुकाबले खेले थे। हालांकि, इसके बाद वो इंजर्ड हो गए और लंबे समय के लिए मैदान से दूर रहे। आईपीएल 2025 में भी चोट के कारण मयंक सिर्फ दो मुकाबले ही खेल पाए थे।
IPL 2026 में मयंक यादव ने चार मुकाबले खेले, लेकिन एक भी विकेट नहीं मिला। इस तरह पिछले तीन आईपीएल सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 9 विकेट ही लिए हैं। इससे साफ है कि मयंक का चयन जिम्बाब्वे सीरीज के लिए प्रदर्शन के आधार पर नहीं हुआ है। उन्हें निश्चित रूप से गौतम गंभीर का समर्थन मिला, जिसके कारण चयन समिति ने उन्हें चुना है।
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।