5023 वनडे मैचों में कभी नहीं हुआ था ऐसा, भारत और वेस्टइंडीज ने मिलकर बना डाला नया रिकॉर्ड

Published - 01 Oct 2026, 10:07 AM | Updated - 01 Oct 2026, 12:09 PM

IND Vs WI 3

30 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया, जिसमें बल्लेबाजों का बोलबाला रहा. दोनों टीमों के खिलाड़ों ने बल्ले से धमाल मचाते हुए जमकर रन बटोरें. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई वेस्टइंडीज टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए.

जवाब में टीम इंडिया ने 406 रन स्कोरबोर्ड पर लगाकर 8 विकेटों से जीत दर्ज कर ली. इस बीच मैच (IND vs WI) में एक ऐसा कारनामा देखने को मिला जो पिछले 55 सालों में एक बार भी नहीं हुआ था.

IND vs WI दूसरे मैच में रचा इतिहास

Team India

30 सितंबर को गुवाहटी में भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेला गया दूसरा एकदिवसीय मुकाबला क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है. इस मैच में एक ऐसा कारनामा देखने को मिला जो वनडे क्रिकेट के 55 साल के सफर में कभी नहीं हुआ था. गुवाहाटी की सपाट पिच पर भारतीय और विंडीज बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जमकर रनों की बारिश की. मैच में कुल 5 शतक लगे, जो एकदिवसीय क्रिकेट में पहली बार हुआ है.

3 बल्लेबाज जो रोहित शर्मा के 3 दोहरे शतक का रिकॉर्ड कर सकते हैं चकनाचूर, लगा सकते 4-5 डबल हंड्रेड

वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने मचाया धमाल

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए. सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल ने 68 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान शाई हॉप 94 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, अमीर जांगो ने 77 गेंदो का सामना कर 114 रन बनाए. इन तीनों शतक की मदद से वेस्टइंडीज टीम 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना सकी. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया.

शुभमन गिल के बल्ले ने उगली आग

वेस्टइंडीज (IND vs WI) द्वारा दिए गए 406 रनों का पीछा करने के लिए उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन भी शानदार रहा. इस दौरान दो भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली. पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 133 गेंदों में नाबाद 223 रन बनाए.

वनडे क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है जब कुल 5 बल्लेबाजों ने 100 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 43.3 ओवरों में 406 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट का यह दूसरा सबसे सफल रन चेज है.

रणजी खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर का लाडला होने के चलते मिल रहा लगातार मौका

Tagged:

shubman gill team india Rohit Sharma IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com