रणजी खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर का लाडला होने के चलते मिल रहा लगातार मौका
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और दोनों में जीत के कारण टीम इंडिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। हालांकि, इन दोनों मैचों में हेड कोच गौतम गंभीर अपनी मनमर्जी चलाते नजर आए और उन्होंने अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करते हुए अपनी पसंद के खिलाड़ियों को मौका दिया।
एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जिसे फैंस रणजी ट्रॉफी और घरेलू क्रिकेट के लायक भी नहीं मानते लेकिन गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उसे दोनों ही मुकाबलों की प्लेइंग XI में जगह दी लेकिन प्रदर्शन के मामले में फिसड्डी रहा। इसी वजह से गंभीर के लाडले की काफी आलोचना भी हो रही है।
अपने लाडले को Gautam Gambhir दे रहे लगातार मौका

अभी तक गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का लाडला हर्षित राणा को माना जाता था लेकिन वो इंजरी की वजह से काफी कम ही नजर आए हैं। अब गंभीर ने तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को शायद अपना पसंदीदा बना लिया है। इसी वजह से गुरनूर को घरेलू क्रिकेट में साधारण रिकॉर्ड के बावजूद टीम इंडिया में मौका मिला और फिर प्रदर्शन न करने पर भी लगातार खेल रहे हैं।
गुरनूर बरार ने इंग्लैंड दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में काफी निराश किया था और महंगे भी साबित हुए थे। माना जा रहा था कि शायद उन्हें वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए गंभीर (Gambhir) ड्रॉप करवा दें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने जगह बरकरार रखी और दोनों मैचों में खेलते हुए भी नजर आए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों ODI में गुरनूर का प्रदर्शन रहा साधारण
गुरनूर बरार को तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में खेले गए दोनों वनडे में तवज्जो दी गई और वे प्लेइंग XI का हिस्सा रहे लेकिन उनका गेंदबाजी प्रदर्शन काफी साधारण रहा। गुरनूर ने पहले मैच में 10 ओवर में 60 रन देकर एक भी विकेट नहीं चटकाया। वहीं, दूसरे मैच में उन्हें 2 विकेट जरूर मिले लेकिन 10 ओवर में 96 रन लुटा दिए।
तीसरे वनडे से गुरनूर बरार को ड्रॉप किए जाने की मांग
जिस तरह से गुरनूर बरार पहले दो वनडे में फिसड्डी साबित हुए हैं, उसे देखे हुए फैंस सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से मांग की जा रही है कि वे गुरनूर को 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होने वाले तीसरे मैच की प्लेइंग XI से ड्रॉप करें और उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को खिलाएं।
सिराज को सीरीज में अभी तक बेंच पर ही रहना पड़ा है। काफी सारे लोगों का मानना है कि गुरनूर से अच्छा सिराज कर सकते हैं। अब देखना होगा कि गंभीर उन्हें मौका देते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: ODI क्रिकेट के 5 सबसे तेज दोहरे शतक, शुभमन गिल टॉप पर पहुंचे