किस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने से डरते? क्रिस गेल ने लिया मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का नाम
Published - 30 Sep 2026, 04:44 PM | Updated - 30 Sep 2026, 05:16 PM
Table of Contents
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) की गिनती विश्व के खूंखार बल्लेबाजों की सूची में होती है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने क्रिकेट जगह में खूब धमाल मचाया और अपनी पहचान बनाई. विश्व के बड़े से बड़े गेंदबाज भी उनके सामने गेंदबाजी करने से दबाव थे. लेकिन हाल ही में क्रिस गेल (Chris Gayle) ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच सनसनी मचा दी है. उन्होंने उस गेंदबाज का नाम लिया है, जिसके सामने बल्लेबाजी करते हुए उन्हें भी डर लगता था.
इस गेंदबाज से डरते थे Chris Gayle?

हाल ही में क्रिस गेल (Chris Gayle) से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि क्या वह ऐसे किसी गेंदबाज का नाम ले सकते हैं, जिनके सामने बल्लेबाजी करने से उन्हें डर लगता है. तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,
"उस समय मलिंगा का बॉलिंग एक्शन ऐसा था कि उनका सामना करना बहुत मुश्किल होता था। उन्होंने मुझे आउट तो नहीं किया, लेकिन उस एक्शन के साथ उनका सामना करना वाकई कठिन था। मैं उन्हें हिट करने के लिए खुद को सही पोज़िशन में नहीं ला पाता था। और उनकी स्लोअर बॉल—मैं उसे बिल्कुल भी नहीं भांप पाता था, वह इतनी धोखा देने वाली होती थी। एक T20 खिलाड़ी के तौर पर उनका सामना करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था।"
भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल के मौसम की रिपोर्ट आई सामने, जानें मैच होगा पूरा या हो जाएगा रद्द
Chris Gayle ने किया बड़ा खुलासा
क्रिस गेल (Chris Gayle) ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह लसिथ मलिंगा के ओवर को सावधानी से खेलने की कोशिश करते थे ताकि वह अगले गेंदबाज़ के ख़िलाफ़ रन बना सकें.
“तो मैं सोच रहा था कि मुझे बस किसी तरह टिके रहना है. मैं सिर्फ उसे रोकने की कोशिश करता था. यूनिवर्स बॉस के लिए यह थोड़ा असामान्य था, लेकिन मैं उसे ब्लॉक करने या उसका ओवर निकालने की कोशिश करता था और फिर दूसरे गेंदबाजों पर हमला करता था. अगर मैं किसी गेंदबाज को समझ नहीं पाता था, तो बस थोड़ा समझदारी से और सुरक्षित तरीके से खेलने की कोशिश करता था.”
लसिथ मलिंगा के खिलाफ ऐसा रहा है प्रदर्शन
लसिथ मलिंगा के खिलाफ क्रिस गेल के आंकड़ों की बात की जाए तो वनडे में दोनों का 9 पारियों में आमना-सामना हुआ. इस दौरान यूनिवर्सल बॉस ने 61 गेंदों में 45 रन बनाए। जबकि लसिथ मलिंग दो बार उनका विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे. इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में इस पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज के खिलाफ क्रिस गेल 72 गेंदों पर 57 रन बना सके हैं. इस दौरान मलिंगा ने सिर्फ एक बार ही उनका विकेट लिया.
वर्ल्ड कप 2027 के बाद ये भारतीय खिलाड़ी आ सकता है नंबर-3 पर नजर, कोहली के स्थान का बनेगा रिप्लेसमेंट!
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर