ODI क्रिकेट के 5 सबसे तेज दोहरे शतक, शुभमन गिल टॉप पर पहुंचे
Table of Contents
Fastest ODI Double Hundred By Batters: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में तबाही मचाने का काम किया। उन्होंने ODI क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया। गिल की जबरदस्त पारी की बदौलत भारत ने पहली बार इस फॉर्मेट में 400 से ज्यादा का टारगेट हासिल करते हुए इतिहास रच दिया।
शुभमन गिल ने जिस तरह से डोमिनेट करते हुए डबल हंड्रेड (Double Hundred) बनाया, उसकी चर्चा आने वाले कई सालों तक की जाएगी। अभी तक वनडे फॉर्मेट में 13 दोहरे शतक बने हैं। इस लेख में हम आपको टॉप-5 सबसे तेज डबल सेंचुरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन बल्लेबाजों ने ODI में बनाए हैं 5 सबसे तेज Double Hundred
5. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने 2015 वर्ल्ड कप के 15वें मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने ODI करियर की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 147 गेंदों में 215 रन बनाए थे। इस दौरान गेल ने 138 गेंदों में अपना दोहरा शतक (Double Hundred) पूरा किया था, जो इस फॉर्मेट में पांचवां सबसे तेज है। उनकी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 372/2 का स्कोर बनाया और जिम्बाब्वे को 289 पर ढेर करते हुए DLS की मदद से 73 रनों से जीत दर्ज की।
4. पथुम निसांका
श्रीलंका के युवा ओपनर पथुम निसांका के नाम ODI क्रिकेट का चौथा सबसे तेज दोहरा शतक (Double Hundred) दर्ज है। निसांका ने यह उपलब्धि 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल की थी। पालेकेले में खेले गए मुकाबले में निसांका ने 136 गेंदों में दोहरा शतक बनाते हुए 139 गेंदों में 210 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी पारी में 20 चौके और 8 छक्के भी शामिल थे।
3. ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली थी, जिसकी चर्चा हमेशा की जाएगी। 292 के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 91 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा दिए थे, फिर मैक्सवेल ने अकेले दम पर कंगारू टीम को जीत दिलाने का काम किया। उन्होंने 128 गेंदों में दोहरा शतक (Double Hundred) बनाया और 201 रन बनाकर नाबाद रहे।
2. ईशान किशन
भारत ने 2022 में बांग्लादेश का दौरा किया था। इस दौरान तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में ईशान किशन का तूफानी अंदाज देखने को मिला और उन्होंने 131 गेंदों में 210 रन बनाए। ईशान ने महज 126 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया, जो अभी तक ODI में फास्टेस्ट डबल हंड्रेड था लेकिन अब उनका यह रिकॉर्ड टूट गया और वे दूसरे नंबर पर खिसक गए।
1. शुभमन गिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने सिर्फ 117 गेंदों में वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक बना दिया। कैरेबियाई टीम ने 406 का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए भारत की तरफ से कप्तान गिल ने खुद आगे रहकर मोर्चा संभाला और 133 गेंदों में नाबाद 223 रन बनाकर इंडिया को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने में मदद की।
यह भी पढ़ें: किस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने से डरते? क्रिस गेल ने लिया मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का नाम
Tagged:
shubman gill ISHAN KISHAN team india Pathum Nissanka chris gayle australia cricket team Glenn Maxwell Sri Lanka Cricket team west indies cricket team