अभिषेक शर्मा से भी आगे ये बल्लेबाज, इसने 30 नहीं सिर्फ 27 बॉल पर जड़ा शतक

Published - 18 Sep 2026, 02:27 PM | Updated - 18 Sep 2026, 03:05 PM

Abhishek Sharma 6

भारत के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 17 सितंबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मैच में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से तबाही मचा दी। अफगानिस्तानी गेंदबाजों का अभिषेक ने बहुत ही बुरा हाल किया और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक जड़ दिया।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के शतक की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, क्योंकि यह टी20I में फुल मेंबर नेशन की तरफ से किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज हंड्रेड है। इसी वजह से हर तरफ अभिषेक की वाहवाही हो रही है। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 34 गेंदों में 108 रन बनाए।

सिर्फ 30 गेंदों में Abhishek Sharma ने बनाया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma 7

अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बल्ले से तबाही देखने को मिली। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे अभिषेक ने शुरुआती ओवरों में गलत साबित कर दिया। अभिषेक ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी वे नहीं रुके और अफगानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते गए।

देखते ही देखते वे शतक के करीब पहुंच गए और फिर नौवें ओवर में अपना शतक पूरा कर लिया। इस तरह महज 30 गेंदों में अभिषेक की सेंचुरी आ गई और फुल मेंबर नेशन की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सिकंदर रजा और फिन एलन के सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इन दोनों ने ही 33-33 गेंदों में ऐसा किया था।

इस बल्लेबाज को पीछे छोड़ने में अभिषेक शर्मा रहे नाकाम

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रिकॉर्डस की झड़ी लगा दी लेकिन टी20 इंटरनेशनल में वे सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे, जो एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल ने 17 जून 2024 को साइप्रस के खिलाफ तबाही मचाते हुए महज 27 गेंदों में टी20I में फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड बना दिया था।

इस दौरान साहिल ने 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। मुकाबले में उन्होंने 41 गेंदों में 351.21 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 144 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 18 छक्के शामिल रहे।

T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

बल्लेबाज गेंद मैच स्थान तारीख
साहिल चौहान 27 एस्टोनिया बनाम साइप्रस एपिस्कोपी 17 जून 2024
मुहम्मद फहद 29 तुर्की बनाम बुल्गारिया सोफिया 12 जुलाई 2025
अभिषेक शर्मा 30 भारत बनाम अफगानिस्तान दिल्ली 17 सितंबर 2026
जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 33 नामीबिया बनाम नेपाल कीर्तिपुर 27 फरवरी 2024
सिकंदर रजा 33 जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया नैरोबी (रुआराका) 23 अक्टूबर 2024
फिन एलन 33 न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता 4 मार्च 2026

यह भी पढ़ें: जापान को हरा एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब इस टीम से होगा मुकाबला

Tagged:

team india abhishek sharma Sahil Chauhan Fastest t20i hundred Estonia Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com