हार्दिक पांड्या के लिए काल बना ये भारतीय खिलाड़ी, हमेशा के लिए खा सकता उनका टी20 करियर

Published - 18 Sep 2026, 10:35 AM | Updated - 18 Sep 2026, 11:07 AM

Hardik Pandya 4

टीम इंडिया के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) छह महीने से एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिरकत की थी। इसके बाद से वे इंजरी और खराब फिटनेस के कारण वापसी नहीं कर पाए हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज सीरीज के स्क्वाड का ऐलान किया गया लेकिन न तो उन्हें वनडे टीम में जगह मिली और न ही टी20 में चुना गया।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को इंडिया ए के स्क्वाड में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जगह मिली है। आगे भी उन्हें वनडे क्रिकेट में ही खिलाए जाने की योजना है, क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप में वे एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। इन सब के बीच भारत के लिए हार्दिक का टी20 इंटरनेशनल करियर खतरे में नजर आ रहा है, क्योंकि IND vs AFG टी20 सीरीज में एक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से कमाल कर दिया।

Hardik Pandya के T20I करियर के लिए ये खिलाड़ी बन सकता है बड़ा खतरा

Nitish Kumar Reddy Big Threat To Hardik Pandya

भारत के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) व्हाइट-बॉल क्रिकेट में काफी अहम माने जाते हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी गेंदबाजी की अहमियत है। भारत के पास तेजी से रन बनाने वाले कई विकल्प हैं लेकिन हार्दिक की तरह गेंदबाजी में योगदान देने वाले प्लेयर्स की काफी कमी है। इसी वजह से हार्दिक को लग्जरी ट्रीटमेंट भी मिलता है लेकिन अब लगता है कि भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में उनके फ्यूचर पर सवाल खड़ा हो गया है।

इसकी बड़ी वजह नीतीश कुमार रेड्डी हैं। रेड्डी ने खुद की बल्लेबाजी की काबिलियत पहले ही साबित कर दी थी लेकिन IND vs AFG टी20 सीरीज में जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की वो एक बहुत ही सकारात्मक पहलु बनकर सामने आया है।

नीतीश के गेंदबाजी प्रदर्शन ने बजाई हार्दिक के लिए खतरे की घंटी

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी ने काफी शानदार गेंदबाजी की और टी20 टीम में फ्यूचर के लिए अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर ली। इंजरी के कारण नीतीश कई महीनों से एक्शन में नजर नहीं आए थे लेकिन उन्होंने फिट होकर IND vs AFG टी20 सीरीज में गेंद से कहर बरपाया। सीरीज में उनकी बल्लेबाजी तो सिर्फ एक ही मैच में आई, जिसमें उन्होंने 1 रन बनाया लेकिन गेंदबाजी में कमाल किया।

दिल्ली में खेली गई इस सीरीज के पहले मैच में नीतीश ने 30 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया लेकिन अगले दो मैचों में कुल 6 विकेट चटका दिए। उन्होंने दूसरे मैच में 24 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, तीसरे और अंतिम मुकाबले में 25 रन देकर फिर से 3 बल्लेबाजों के विकेट हासिल किए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी नीतीश आएंगे नजर

नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स 2026 के लिए चुना गया था लेकिन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के उपलब्ध न होने के कारण उन्हें जापान भेजने के बजाय BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुन लिया।

इसके अलावा उन्हें पांच टी20 मैचों के लिए भी स्क्वाड में जगह दी गई है। इन दोनों ही सीरीज में नीतीश ने अच्छा किया तो फिर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए अपनी जगह बचाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'इस वजह से नहीं खिलाया..' वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह, कोच गंभीर ने दिया जवाब

Tagged:

team india hardik pandya Nitish Kumar Reddy
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com