'इस वजह से नहीं खिलाया..' वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह, कोच गंभीर ने दिया जवाब
Table of Contents
दिल्ली में अफगानिस्तान और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसे टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया। इस सीरीज में टॉप भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक्शन में नजर नहीं आए। फैंस उत्साहित थे कि उन्हें पहली बार भारतीय सरजमीं पर इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव का जलवा देखने को मिलेगा लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी।
भारतीय टीम ने तीनों ही मुकाबलों में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर भरोसा दिखाया। इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच के लिए प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई। हालांकि, सभी के मन में सवाल था कि ऐसा क्यों हुआ, अब इसका जवाब भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया है।
गंभीर ने Vaibhav Sooryavanshi को न खिलाने की बताई वजह

भारत ने पहले दो मैचों में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। इसी वजह से तीसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अभिषेक शर्मा के स्थान पर खिलाए जाने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। IND vs AFG तीसरे टी20 के बाद, गंभीर ने साफ कर दिया कि अभी वैभव को इंतजार करना होगा, क्योंकि अभिषेक और संजू ने पिछले दो-तीन साल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
वैभव सूर्यवंशी को अभी करना होगा इंतजार
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की 127 रनों की जीत के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को गौतम गंभीर ने सीरीज में एक भी मैच न खिलाए जाने को लेकर कहा,
"वैभव के नजरिए से देखें तो यह बात बिल्कुल साफ थी कि उन्हें अपने मौके का इंतज़ार करना होगा। हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है और वे क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी पिछले दो-तीन सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वह हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी-अभी टीम में आया है।"
गंभीर ने आगे कहा,
"जब भी उन्हें मौका मिलेगा, तो उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका भी मिलेगा। इंडियन क्रिकेट का यही तो मतलब है—हम ड्रेसिंग रूम में कॉम्पिटिशन और टैलेंट चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट में ऐसा ही होता है। चाहे आप 15 साल के हों या 30 साल के, जब आपको अपने मौके का इंतजार करना हो, तो आपको इंतजार करना ही पड़ता है।"
जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छा करने के बावजूद वैभव को नहीं मिला मौका
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक भी मैच में नहीं नजर आएंगे, इसकी उम्मीद शायद ही किसी ने लगाई हो लेकिन गौतम गंभीर ने तीनों ही मुकाबलों में संजू सैमसन को मौका दिया, जो जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं नजर आए थे और इससे पहले इंग्लैंड टूर पर वैभव सूर्यवंशी को खिलाए जाने की वजह से ड्रॉप कर दिए गए थे।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इंग्लैंड के खलिएफ दूसरे टी20 में मौका मिला था और वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। उस सीरीज में तीन पारियों में वे ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन जिम्बाब्वे में दो अर्धशतक की मदद से 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। इसी प्रदर्शन के कारण उनके अफगानिस्तान के खिलाफ भी खेलने की प्रबल संभावना नजर आ रही थी लेकिन वे पूरी सीरीज के दौरान बेंच पर ही रहे।
यह भी पढ़ें: WPL की डेट का हुआ आधिकारिक ऐलान, इस दिन से शुरू हो जाएगा टूर्नामेंट का पांचवां सीजन