फिन एलन ने अभिषेक नहीं इस भारतीय को बताया टी20 क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज
Table of Contents
न्यूजीलैंड के फिन एलन (Finn Allen) को टी20 क्रिकेट का बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जो सालों तक सबसे छोटे फॉर्मेट में याद की जाएंगी। इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 33 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी, जो टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक भी है।
टी20 क्रिकेट में फिन एलन (Finn Allen) ही नहीं, इस समय कई अन्य बल्लेबाज भी धमाल मचा रहे हैं और अगर किसी को सिर्फ का नाम लेना हो तो काफी मुश्किल होगी। ऐसे में एलन ने बताया है कि मौजूदा समय में कौन सा खिलाड़ी टी20 का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।
Finn Allen ने अभिषेक शर्मा को किया नजरअंदाज, इस भारतीय को बताया T20 का बेस्ट बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में इस समय अभिषेक शर्मा को सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की लिस्ट में काफी सारे लोग टॉप पर रखते हैं। अभिषेक ने प्रदर्शन भी कमाल का किया है। इस साल उनके प्रदर्शन का स्तर थोड़ा नीचे आया था लेकिन उन्होंने अब फिर से धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इसका उदाहरण हमें भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज में देखने को मिला।
पहले मैच में अभिषेक ने 32 गेंदों में 82 रन बनाए। वहीं, दूसरे में 19 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। जबकि तीसरे मैच में 34 गेंदों में 108 रन बनाए और 30 गेंदों में फुल मेंबर नेशन की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो फिन एलन (Finn Allen) ने 33 गेंदों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर बनाया था। इसके बावजूद एलन ने सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाज अभिषेक के बजाय ईशान किशन को बताया है।
ईशान किशन का टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में किया चयन
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत के दौरान फिन एलन (Finn Allen) से मौजूदा समय में T20 क्रिकेट के सबसे अच्छे बल्लेबाज का नाम बताने के लिए कहा गया। इस कीवी खिलाड़ी ने माना कि आज की पीढ़ी में कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए किसी एक का नाम चुनना मुश्किल है। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के साथी टिम साइफर्ट के साथ-साथ अभिषेक शर्मा का नाम भी लिया लेकिन अंत में ईशान को बेस्ट बताया।
ईशान को एलन ने खास वजह से बताया बेस्ट
फिन एलन (Finn Allen) ने कहा,
"अभी बहुत से खिलाड़ी बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। टिम साइफर्ट जैसे खिलाड़ी हैं जो आजकल हर जगह जबरदस्त बैटिंग कर रहे हैं। साथ ही, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा भी लगातार रन बना रहे हैं और आक्रामक खेल दिखा रहे हैं। इसलिए, किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि इस समय किशन सबसे आगे हैं।"
बता दें कि ईशान किशन ने जब से दोबारा भारतीय टीम में वापसी की है, तब से वे कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ICC रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज का स्पॉट भी हासिल किया और अभी भी इस पर बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के लिए काल बना ये भारतीय खिलाड़ी, हमेशा के लिए खा सकता उनका टी20 करियर