संन्यास का ऐलान कर सकता है ये बूढ़ा भारतीय खिलाड़ी, एशियन गेम्स हो सकता इसका अंतिम

Published - 18 Sep 2026, 01:15 PM | Updated - 18 Sep 2026, 02:25 PM

India 31

जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट भी खेला जाएगा। इसका आगाज 24 सितंबर से होगा और मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसमें भारतीय टीम (Indian Team) भी हिस्सा लेगी, जो ग्रुप स्टेज में नहीं, बल्कि सीधे क्वार्टरफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

पिछली बार BCCI ने दूसरे दर्जे का स्क्वाड चुना था और दो-चार ही नियमित खिलाड़ियों को जगह दी थी लेकिन इस बार भारत (India) के स्क्वाड में टी20 के सभी मुख्य खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कप्तानी की बागडोर श्रेयस अय्यर के हाथ में है। वहीं, उपकप्तानी तिलक वर्मा संभालेंगे। जहां एशियन गेम्स के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, वहीं इसके बाद एक उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले सकता है।

India का ये खिलाड़ी एशियाई गेम्स के बाद T20I से ले सकता है रिटायरमेंट

India 32

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम (Indian Team) के स्क्वाड में सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को भी चुना गया है, जिनके साथ कुछ सालों में फिटनेस की समस्या रही है। इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज मिस की। इसके बाद फिट होकर IND vs AFG टी20 सीरीज के माध्यम से वापसी की और अब एशियन गेम्स में नजर आएंगे। हालांकि, जापान में होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट को बुमराह का भारत के लिए आखिरी बड़ा T20I टूर्नामेंट भी माना जा रहा है।

वनडे और टेस्ट में फोकस करने के लिए बुमराह टी20 इंटरनेशनल से बना सकते हैं दूरी

भारत (India) के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2016 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद से वे 2024 और 2026 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भी रह चुके हैं। अब अगला वर्ल्ड कप 2028 में होगा। ऐसे में बुमराह के लिए दो बार खिताबी जीत के बाद कुछ खास हासिल करने को नहीं रह गया है। इसी वजह से वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप और अगले एक-दो साल टेस्ट क्रिकेट खेलने में अपना पूरा ध्यान लगा सकते हैं।

इसी वजह से वे सबसे छोटे फॉर्मेट से आधिकारिक रूप से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या फिर कुछ समय के लिए दूरी बना सकते हैं। BCCI भी वनडे वर्ल्ड कप तक उन्हें टी20 क्रिकेट से दूर रखना चाहता है। शायद यही वजह है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया।

भारत के लिए टी20I में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में कमाल किया है। अगर सिर्फ टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो वे भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से उन्होंने काफी मुकाबले मिस किए, अन्यथा वे विकेटों के मामले में काफी आगे होते। उन्होंने अभी तक 98 मैच खेले हैं और 124 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI टीम से हुआ साफ, इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर हो गया पूरी तरह खत्म, अब संन्यास ही अंतिम विकल्प

Tagged:

team india jasprit bumrah Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com