स्टार ओपनर के मां की तबीयत बिगड़ी, लौटा घर, एशियन गेम्स से बाहर
Table of Contents
जापान के आईची नागोया में Asian Games का आयोजन हो रहा है। इसकी आधिकारिक शुरुआत 19 सितंबर से होगी लेकिन महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 17 सितंबर से ही हो गया। पहले दिन दो क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मैच टॉस के बगैर ही बारिश की भेंट चढ़ गया और चीन की टीम बिना खेले ही बाहर हो गई, जबकि बांग्लादेश को रैंकिंग में आगे होने के कारण सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।
वहीं, दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की महिला टीम ने थाईलैंड को जैसे-तैसे हराकर अंतिम-4 में जगह बना ली। अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। इस बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम की स्टार विकेटकीपर और ओपनर मुनीबा अली Asian Games से बाहर हो गई हैं।
माँ की तबीयत खराब होने की वजह से मुनीबा लौटीं घर

पाकिस्तान के लिए 100 से ज्यादा टी20 मुकाबले खेल चुकी मुनीबा अली टीम की बेहद अहम खिलाड़ी हैं। उनसे Asian Games में भी काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब वे एक भी मैच में नजर नहीं आएंगी। जी हां, मुनीबा ने अपनी माँ की खराब तबीयत के कारण टूर्नामेंट को छोड़ने का फैसला किया और दुबई में समाप्त हुए एशिया कप के बाद वापस अपने घर लौट गई हैं।
पाकिस्तान को Asian Games में मुनीबा की गैरमौजूदगी का भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
मुनीबा अली के Asian गेम्स में हिस्सा न लेने से पाकिस्तान की मुश्किलें निश्चित रूप से बढ़ सकती हैं, क्योंकि वे एक शानदार विकेटकीपर होने के साथ-साथ एक जबरदस्त बल्लेबाज भी हैं। हाल ही में संपन्न हुए महिला एशिया कप में पाकिस्तान की तरफ से अर्धशतक बनाने वाली मुनीबा एकमात्र बल्लेबाज थीं।
वहीं, उन्होंने अभी तक 101 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1893 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और चार अर्धशतक भी जड़े हैं। इससे पता चलता है कि बल्ले के साथ उनका योगदान कितना अहमियत रखता है।
गुल फिरोजा ने संभाली विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी
पाकिस्तान ने मुनीबा अली की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया है। उनकी गैरमौजूदगी में गुल फिरोजा को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी और पारी की शुरुआत भी उनसे ही कराई।
थाईलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में ओपनिंग करते हुए फिरोजा ने 13 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। अब सेमीफाइनल में देखना होगा कि उनका प्रदर्शन किस तरह का रहता है।
20 सितंबर को पाकिस्तान का सेमीफाइनल में श्रीलंका से सामना
Asian Games 2026 के महिला टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 20 सितंबर को खेला जाएगा। क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान ने 92 के रन चेज में थाईलैंड को 3 विकेट से हराया। वहीं, श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रनों के बड़े अंतर से मात दी। अब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें: कभी कोयले की खदान में काम करना चाहता था टीम इंडिया का ये क्रिकेटर, फिर अचानक बना सुपरस्टार