पहले ODI की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहेंगे ये 4 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देंगें इन्हें मौका

Published - 13 Jul 2026, 02:01 PM | Updated - 13 Jul 2026, 02:37 PM

IND vs ENG

इंग्लैंड के हाथों पांचों मैचों की टी20 सीरीज (IND vs ENG) में 4-0 से हार का स्वाद चखने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गई है. मंगलवार को बर्मिंघम में दोनों टीमें पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने होगी, जिसे जीतकर टीम इंडिया दौरे में अपना जलवा बिखेरना चाहेगी.

कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबे समय तक दूर रहने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले मैच (IND vs ENG) के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है और किन 4 खिलाड़ियों को बेंच गर्म करना पड़ सकता है.....

IND vs ENG: सीनियर खिलाड़ियों की होगी वापसी

Virat Kohli 5

इंग्लैंड वनडे सीरीज (IND vs ENG) के लिए टीम इंडिया में कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है. शुभमन गिल, रोहित शर्मा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के साथ विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी टीम की ताकत को दोगुना कर देगी. इन खिलाड़ियों की उपस्थिति से टीम काफी ज़्यादा संतुलित लग रही है. इंजरी के चलते अफगानिस्तान सीरीज मिस करने वाले विराट कोहली से इंग्लैंड में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वह अपने नियमित स्थान यानी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आएंगे.

प्रिंस यादव की एंट्री, तो हर्षित राणा बाहर, इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए दोबारा से हुआ टीम इंडिया का ऐलान

बॉलिंग डिपार्टमेंट की हुई ताकत दोगुना

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के टीम में शामिल होने से भारत के बॉलिंग डिपार्टमेंट की ताकत कई गुना बढ़ गई है. अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ के साथ मिलकर वह टीम इंडिया के पेस अटैक का जिम्मा संभालेंगे. वहीं, बीच के ओवरों में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे.

टी20 सीरीज के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद ये दोनों खिलाड़ी वनडे सीरीज में धमाल मचाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. यदि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहते हैं तो उनकी टीम में जगह खतरे में आ सकती है.

इन 4 खिलाड़ियों को करना पड़ सकता है बेंच गर्म

गौरतलब है कि भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) पहले वनडे मैच में ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को बेंच गर्म करना पड़ सकता है. करीब सात महीनों के बाद विराट कोहली की वापसी की वजह से युवा बल्लेबाज ईशान किशन के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल है. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिसके बाद अब कोच गौतम गंभीर इन्हें पहले मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-XI: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़

वरुण चक्रवर्ती बाहर, गंभीर के लाडले को मौका, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए दोबारा से टीम इंडिया का हुआ ऐलान

Tagged:

Virat Kohli team india jasprit bumrah Ind vs Eng
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com