IND vs ENG 1st ODI LIVE: कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Published - 13 Jul 2026, 04:51 PM | Updated - 13 Jul 2026, 05:47 PM

IND Vs ENG 1st ODI

IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। इससे पहले दोनों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसमें इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को 4-0 से हार झेलनी पड़ी। इसी वजह से अब वनडे सीरीज में भारतीय टीम बदला लेना चाहेगी। वैसे भी टी20 की तुलना में वनडे में कई दिग्गजों की भी वापसी हो रही है।

रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे दिग्गज टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे लेकिन ये सभी वनडे सीरीज (IND vs ENG) में दिखाई देंगे। इसी वजह से भारतीय फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा स्टार खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलेगा।

IND vs ENG 1st ODI की तारीख और वेन्यू

IND Vs ENG 1st ODI 1

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत (IND vs ENG 1st ODI) मंगलवार, 14 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से खेले जाने वाले मुकाबले से होगी। यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैदान बहुत बड़ा नहीं है और दर्शकों की क्षमता लगभग 21000 के आसपास है।

यहां का विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा रहता है। इसी वजह से एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान द्वारा पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जा सकता है।

IND vs ENG 1st ODI का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और इंग्लैंड दोनों ही वनडे क्रिकेट की दो जबरदस्त टीमें हैं। इस सीरीज के विदेश में होने के कारण ज्यादातर भारतीय फैंस टीवी या फिर मोबाइल में ही मुकाबले का मजा ले पाएंगे। इस सीरीज का पहला मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। वहीं, स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी। इसके लिए भी फैंस को अपनी जेब ढीली करनी होगी।

IND vs ENG 1st ODI के लिए भारत और इंग्लैंड का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव

इंग्लैंड का स्क्वाड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद

यह भी पढ़ें: गंभीर से पहले भारत के इन 4 हेड कोचों पर गिर चुकी है BCCI की गाज, लिस्ट में शामिल वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान का नाम

Tagged:

shubman gill team india England Cricket Team Harry Brook IND vs ENG ODI Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com