गंभीर से पहले भारत के इन 4 हेड कोचों पर गिर चुकी है BCCI की गाज, लिस्ट में शामिल वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान का नाम
Table of Contents
Team India's head coach removal: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद काफी आकर्षक माना जाता है। BCCI द्वारा नियुक्त किए जाने पर दिग्गज को करोड़ों में मोटी रकम दी जाती है और काफी सारी सुविधाएं मिलती हैं। यही वजह है कि दुनिया भर के दिग्गज टीम इंडिया का हेड कोच बनने के इच्छुक रहते हैं लेकिन सभी को यह मौका नहीं मिल पाता है।
सैलरी और सुविधाओं के लिहाज से टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच का पद आकर्षक जरूर है लेकिन जवाबदेही भी काफी रहती है। एक भी सीरीज हार से फैंस सवाल उठाने लगते हैं और BCCI पर भी दबाव बनाते हैं।
मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने कार्यकाल में अभी तक 2 ICC ट्रॉफी जीती हैं लेकिन आयरलैंड-इंग्लैंड के हाथों मिली लगातार दो सीरीज हार के कारण उन्हें हटाए जाने की मांग हो रही है। इस लेख में हम आपको उन 4 दिग्गजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारत के मुख्य कोच पद से हटाया गया है।
BCCI ने इन 4 दिग्गजों को Team India के हेड कोच की पोजीशन से हटाया
1. मदन लाल

1983 वर्ल्ड कप विजेता के अहम सदस्य रहने वाले ऑलराउंडर मदन लाल भी टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच रह चुके हैं लेकिन उनका कार्यकाल मुश्किल से एक साल भी नहीं रहा था। उनकी नियुक्ति 1996 में हुई थी और 1997 में BCCI ने हटा दिया था। उन्हें हटाने के पीछे खराब प्रदर्शन नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के साथ तालमेल की कमी और ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब होना था।
1997 के श्रीलंका दौरे पर मदन ने मीडिया में अपने ही खिलाड़ियों की सार्वजनिक आलोचना की थी। इसके बाद से ही स्थिति खराब हो गई थी और बाद में उन्हें हटा दिया गया।
2. कपिल देव
भारत को पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव भी टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल ने 1999 में हेड कोच का पद संभाला था लेकिन 2000 में उन्हें जाना पड़ा। दरअसल, पूर्व खिलाड़ी मनोज प्रभाकर ने टीवी पर कपिल पर मैच फिक्स करने के लिए पैसे ऑफर करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से चीजें खराब हो गईं और BCCI ने जांच भी शुरू की। इस बीच पूर्व कप्तान को उनके पद से भी हटाया गया। बाद में कपिल निर्दोष पाए गए थे।
3. ग्रेग चैपल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ग्रेग चैपल ने लगभग दो साल तक भारतीय टीम (Team India) के हेड कोच का पद संभाला था। चैपल का कार्यकाल टीम इंडिया के इतिहास का सबसे खराब माना जाता है, क्योंकि उनकी कप्तान सौरव गांगुली से नहीं बनी थी और सचिन तेंदुलकर समेत अन्य सीनियर खिलाड़ियों से भी मतभेद हो गया था। वहीं, 2007 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई थी।
इन्हीं सब कारणों से BCCI उन्हें हटाने वाली थी लेकिन चैपल ने खुद ही "पारिवारिक और निजी कारणों" का हवाला देते हुए अपना अनुबंध आगे न बढ़ाने का फैसला किया था।
4. अनिल कुंबले
पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने एक साल के लिए टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला था। उन्होंने जून 2016 से जून 2017 तक भूमिका निभाई लेकिन बाद में हटा दिए गए। उस समय कप्तान विराट कोहली थे, जो उनकी कोचिंग से खुश नहीं थे। इसी वजह से कोहली के कारण ही कुंबले को अपना पद गंवाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज से पहले टीम को लगा झटका, हेड कोच ने दिया इस्तीफा