इंग्लैंड ODI सीरीज से पहले टीम को लगा झटका, हेड कोच ने दिया इस्तीफा
Published - 13 Jul 2026, 10:09 AM | Updated - 13 Jul 2026, 11:17 AM
Table of Contents
इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खास है. करीब सात महीनों के बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे हैं. हैमस्ट्रिंग की इंजरी की वजह से वह जून में अफगानिस्तान के साथ खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. ऐसे में उनकी मौजूदगी ने भारत-इंग्लैंड सीरीज के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है. लेकिन IND vs ENG सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम के खेमे से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.
IND vs ENG वनडे सीरीज से पहले टीम को लगा झटका

हाल के दिनों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पिछले महीने न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिससे क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लगा था.
वहीं अब इंग्लैंड क्रिकेट की ओर से एक और हैरान कर देने वाला अपडेट मिला है. न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी इस फैसले ने एक बार फिर इंग्लिश टीम में हलचल मचा दी है.
IND vs ENG ODI सीरीज से ठीक पहले टीम को लगा, तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास का ऐलान
इस्तीफा देने के बाद भावूक हुए ब्रेंडन मैकुलम
टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद ब्रेंडन मैकुलम काफी भावूक नजर आए. उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि,
"मुझे टेस्ट टीम को कोचिंग देना बहुत पसंद था. हमने साथ मिलकर कई शानदार पल देखे और कुछ मुश्किल दौर भी आए. यह मेरे लिए सम्मान की बात रही कि मुझे इंग्लैंड जैसी टीम के साथ काम करने का मौका मिला. खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और प्रशंसकों ने इस सफर में जो समर्थन दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं."
वनडे-टी20 टीम में जारी रखेंगे अपनी भूमिका
ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम में हेड कोच की भूमिका जारी रखने का फैसला लिया है. हालांकि, उनके टेस्ट टीम से अलग हो जाने का बाद “बैजबॉल” युग का अंत हो गया है. बेन स्टोक्स के साथ मिलकर उन्होंने इंग्लिश टेस्ट क्रिकेट को एक नई पहचान दी थी. लेकिन पिछले कुछ समन में इन दोनों की अगुवाई में टीम के परफ़ोर्मेंस ग्राफ में काफी गिरावट देखने को मिली थी. वहीं, अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) टेस्ट के लिए नए कोच और कप्तान की खोज में जुटा हुआ है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर