इंग्लैंड ODI सीरीज से ठीक पहले टीम को लगा, तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास का ऐलान
Table of Contents
Star player retired from International Cricket: इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम भारत की मेजबानी कर रही है। दोनों के बीच हाल ही में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसमें घरेलू टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था, जबकि अगले चार मुकाबलों में इंग्लैंड का पूरा दबदबा देखने को मिला। अब 14 जुलाई से दोनों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज में कई स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे। जहां इंग्लैंड की तरफ से जो रूट का जलवा देखने को मिलेगा। वहीं, टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज वापसी करेंगे। हालांकि, इस सीरीज की शुरुआत से इंग्लिश दिग्गज ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई (Retirement) की घोषणा कर दी है।
भारत के खिलाफ ODI सीरीज से पहले इंग्लिश दिग्गज ने Retirement का किया ऐलान

इंग्लैंड के जिस दिग्गज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान किया है, वो पुरुष नहीं बल्कि महिला क्रिकेटर है। जी हां, इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में 2017 में हुए महिला वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाली हीदर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला कर लिया है। नाइट का फैसला अचानक जरूर आया, क्योंकि उन्होंने रिटायरमेंट का कोई हिंट नहीं दिया था लेकिन माना जा रहा है कि कुछ समय से इसकी संभावना लगाई जा रही थी।
नाइट ने पिछले साल मार्च में कप्तानी से इस्तीफा देते हुए अपने नौ साल के कार्यकाल का अंत किया था और अब अपने 16 साल के करियर पर फुल स्टॉप (Retirement) लगा दिया।
लॉर्ड्स टेस्ट के बाद नाइट होंगी रिटायर
इंग्लैंड और भारत की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट का आयोजन हो रहा है। इस मैच के बाद ही हीदर नाइट इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। इसका ऐलान उन्होंने पहले ही कर दिया।
हालांकि, उनकी विदाई (Retirement) हार के साथ होती दिख रही है, क्योंकि भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 457 का टारगेट दिया और उसके जवाब में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट 130 के स्कोर पर ही गंवा दिए। ऐसे में पूरी संभावना है कि अब कोई चमत्कार ही इंग्लैंड को बचा सकता है।
ऐसा रहा इंग्लैंड के लिए हीदर नाइट का करियर
हीदर नाइट ने साल 2010 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था और कुछ ही सालों में प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरीं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। नाइट ने 15 टेस्ट में 989 रन बनाए। इस दौरान दो शतक और पांच अर्धशतक जड़े। वहीं, 160 वनडे में तीन शतक और 27 अर्धशतकीय पारियों की मदद से 4372 रन अपने नाम किए। जबकि टी20 में 145 मैचों में एक शतक और 10 अर्धशतक की बदौलत 2656 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: बुमराह-कोहली की वापसी, तो गंभीर के चहेते को भी जगह, पहले ODI के लिए कुछ ऐसी भारत की प्लेइंग-XI