बुमराह-कोहली की वापसी, तो गंभीर के चहेते को भी जगह, पहले ODI के लिए कुछ ऐसी भारत की प्लेइंग-X

Published - 12 Jul 2026, 12:33 PM | Updated - 12 Jul 2026, 01:48 PM

IND Vs ENG 11

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs ENG) गंवा देने के बाद भारतीय टीम एकदिवसीय सीरीज की तैयारियों में जुट गई है. मंगलवार को बर्मिंघम में दोनों टीमें पहले वनडे मैच के लिए आमने-सामने होगी. विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों की इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया में लंबे समय के बाद वापसी होने वाली है.

ऐसे में सबकी निगाहें इस पर टिकी होगी कि मैच के लिए कप्तान शुभमन गिल किन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. आइए जानते हैं कि 14 जुलाई को होने वाले IND vs ENG पहले एकदिवसीय मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

IND vs ENG: ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) भारत की ओर पारी का आगाज करने के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी का आना लगभग तय है. ये दोनों खिलाड़ी पावरप्ले का फायदा उठाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे. हाल ही में अफगानिस्तान के साथ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में इन दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा था.

शुभमन गिल ने तीन मुकाबलों की दो पारियों में 238 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा 143 रन बना पाई थे. ऐसे में अब दोनों खिलाड़ियों का मकसद इंग्लैंड के खिलाफ भी इसी लय के साथ मैदान पर उतरने का होगा.

नेपाल दौरे के लिए शेड्यूल हुआ तय, श्रेयस नहीं बल्कि 3 खिलाड़ियों में से किसी एक को मिलेगी टीम इंडिया की कप्तानी

विराट कोहली की होगी वापसी

Virat Kohli 5

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय फैंस काफी उत्साहित हैं. लगभग छह महीनों के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं. इंजरी के चलते वह अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से रिकवर कर चुके हैं. जिसके बाद सबकी नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी होगी.

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले विराट कोहली से इंग्लैंड वनडे सीरीज में दमदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. वह मिडिल ऑर्डर में मोर्चा संभालते नजर आ सकते हैं. उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आने की संभावना है. उनकी अगुवाई में भारत को इंग्लैंड टी20 सीरीज में 4-0 से हार का मुंह देखना पड़ा है, जिसके बाद उनका लक्ष्य बतौर बल्लेबाज योगदान देकर टीम को वनडे सीरीज जीतने का होगा.

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल आ सकते हैं. अफगानिस्तान सीरीज में 139 रन बनाने वाला ये खिलाड़ी इंग्लिश सरजमीं पर अपनी तूफ़ानी बैटिंग से धमाल मचा सकता है. इसके अलावा उनके कंधों पर विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी होगी.

बॉलिंग डिपार्टमेंट आ रहा मजबूत नजर

IND vs ENG पहले वनडे के लिए टीम इंडिया का बॉलिंग ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है. अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्ण और गुरनूर बरार की चौकड़ी अपनी रफ्तार और धारदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लिश टीम के बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

इंग्लैंड की पिचों का फायदा उठाकर ये चारों गेंदबाज टीम को सफलता दिलाने के साथ-साथ विरोधी टीम के रनों बनाने पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगें. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की जिम्मादारी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पर होगी. इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारतीय स्पिनर्स बहुत बुरी तरह फेल हुए थे. ऐसे में अब एकदिवसीय सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों से शानदार वापसी की उम्मीद होगी.

IND vs ENG: पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्ण, गुरनूर बरार

IND vs ENG: ब्रुक-बटलर की जोड़ी ने उधेड़ी भारतीय गेंदबाजों की बखिया, ईशान-तिलक की फिफ्टी पर फिरा पानी, इंग्लैंड ने 56 रन से जीता मैच

Tagged:

Virat Kohli team india jasprit bumrah Ind vs Eng
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com