ब्रुक-बटलर की जोड़ी ने उधेड़ी भारतीय गेंदबाजों की बखिया, ईशान-तिलक की फिफ्टी पर फिरा पानी, इंग्लैंड ने 56 रन से जीता मैच
Published - 11 Jul 2026, 10:25 PM | Updated - 11 Jul 2026, 11:20 PM
Table of Contents
शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच (IND vs ENG) खेला गया, जिसकी मेजबानी का जिम्मा साउथेम्प्टन का मैदान बना. पिछले तीन मैचों में हार झेलने वाली भारतीय टीम एक बार फिर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेअसर नजर आई.
टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी के लिए मेजबान टीम को न्योता दिया, जिसके बाद वे 20 ओवरों में 258 रनों का लक्ष्य निर्धारित कर पाई. जवाब में टीम इंडिया (IND vs ENG) 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना पाई और 56 रनों से हार झेली. इसी के साथ इंग्लिश टीम ने 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली.
IND vs ENG: हैरी ब्रुक-जोस बटलर के बल्ले ने काटा भौकाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी इंग्लैंड टीम (IND vs ENG) की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही. दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ही टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट का विकेट गंवा दिया. हालांकि, इसके बाद हैरी ब्रुक और जोस बटलर की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और धुआंधार पारी खेली.
भारतीय गेंदबाजों की कुटाई कर इन्होंने टीम के लिए खूब रन बटोरें. इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों में 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई, जिसके दम पर इंग्लैंड 20 ओवर में 257 रन का टारगेट सेट कर सकी.
वैभव सूर्यवंशी पर गिरी गाज, लगातार खराब प्रदर्शन के बाद Playing XI से हुए बाहर, सामने आई वजह
अक्षर पटेल हुए भारत के लिए महंगे साबित
इंग्लैंड (IND vs ENG) के लिए कप्तान हैरी ब्रुक ने 45 गेंदों में नाबाद 95 रन बनाए, जबकि जोस बटलर 131 रन बनाकर आउट हुए. फिल साल्ट और विल जैक्स के बल्ले से क्रमशः 6 और 7 रन निकले. जेकब बेथल बिना खाता खोले पवेलीयन लौट गए. भारत की ओर से अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए.
उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 63 रन खर्च कर कोई भी विकेट नहीं चटकी. उनके अलावा प्रिंस यादव 4 ओवरों में 60 रन लुटाकर खाली हाथ वापिस लौटे. इस दौरान दोनों गेंदबाजों का इकॉनमी रेट लगभग 15 का रहा. शिवम दुबे ने एक ओवर में दो सफलता हासिल की और प्रसिद्ध कृष्ण के हाथ भी एक विकेट लगी.
ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
इंग्लैंड (IND vs ENG) द्वारा रखे गए 258 रनों के पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया केवल 201 रन ही बना पाई, जिसके चलते उसके हाथ 56 रनों से हार लगी. 5.1 ओवर में 55 के स्कोर पर दो विकेट खो गिर जाने के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की जोड़ी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई.
इन दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 55 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोरबोर्ड को 100 के पार पहुंचाया. लेकिन 10.1 ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ा शॉ खेलने के चक्कर में लियम डॉसन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. इसके साथ ही टीम के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. ईशान किशन 35 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs ENGछ तिलक वर्मा की आक्रमक पारी भी नहीं दिला पाई भारत को जीत
श्रेयस अय्यर के पवेलीयन लौट जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा आए, जिन्होंने आक्रमक पारी खेल 25 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाए. लेकिन 17.6 ओवर में उन्होंने जोश टंग की गेंद पर जोस बटलर के हाथों अपना विकेट खो दिया. इस दौरान उन्हें अन्य किसी खिलाड़ी का भी साथ नहीं मिला.
अभिषेक शर्मा और सूर्यांश शेगडे क्रमशः 3 और 7 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन ने 27 रन और शिवम दुबे ने 14 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 4 ओवर में 3 विकेट ली. आदिल राशिद के हाथ 2 सफलता लगी. जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और लियम डॉसन ने एक-एक विकेट चटकाई.
एशियन गेम्स से पहले बदल जाएगी टीम इंडिया, इन 3 खिलाड़ियों की जगह लेने को तैयार हैं ये खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर