एशियन गेम्स से पहले बदल जाएगी टीम इंडिया, इन 3 खिलाड़ियों की जगह लेने को तैयार हैं ये खिलाड़ी
Table of Contents
3 changes in Indian squad for Asian Games: इस साल सितंबर-अक्टूबर के दौरान जापान में एशियन गेम्स का आयोजन होना है। इसकी मेजबानी ऐची प्रिफेक्चर और नागोया संयुक्त रूप से करेंगे। क्रिकेट का खेल भी इवेंट में शामिल है। इसी वजह से गोल्ड मेडल के लिए भारतीय टीम भी जोर लगाती नजर आएगी। पिछली बार पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में टीम इंडिया ने ही गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए भारत की दोनों वर्गों में टीमों का ऐलान हो गया है। हालांकि, पुरुष वर्ग में टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि कुछ खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। BCCI ने आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के साथ ही इसका स्क्वाड भी घोषित कर दिया था लेकिन अब लगता है कि 3 खिलाड़ियों को बाहर करते हुए उनकी जगह दूसरे प्लेयर को लाया जा सकता है।
इन 3 खिलाड़ियों को Asian Games के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में किया जा सकता है शामिल
1. संजू सैमसन की जगह प्रभसिमरन सिंह

इंग्लैंड दौरे पर संजू सैमसन को सिर्फ एक ही टी20 खिलाया गया और फिर अगले तीन मैचों में वे बेंच पर नजर आए। इससे पहले आयरलैंड सीरीज के दोनों मैचों में संजू खेले थे। इन तीन पारियों में सैमसन ने सिर्फ 6 रन बनाए। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया और उन्हें जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भी चुना है। जबकि सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया है।
इसी वजह से संजू सैमसन के एशियन गेम्स (Asian Games) के स्क्वाड से भी हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो प्रभसिमरन सिंह को मौका मिल सकता है, क्योंकि उन्हें ही संजू के बजाय जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना गया है।
2. तिलक वर्मा की जगह रजत पाटीदार
टीम इंडिया की उपकप्तानी एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए तिलक वर्मा के पास है। लेकिन तिलक का हालिया बल्लेबाजी प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इसी वजह से अब उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है। तिलक ने कुछ खास पारियां नहीं खेली हैं और जिनमें रन बनाए, उनमें स्ट्राइक रेट की समस्या रही।
इसी वजह से एशियन गेम्स के लिए तिलक वर्मा की जगह रजत पाटीदार को शामिल किया जा सकता है। रजत ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए थे। इसी वजह से पाटीदार को मौका मिल सकता है।
3. रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी टीम इंडिया के स्क्वाड में एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए शामिल हैं। हालांकि, बिश्नोई अपनी जगह बरकरार रखेंगे, इसकी संभावना कम ही है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 60 रन लुटाने के बाद ही ड्रॉप कर दिया गया।
इसी वजह से उन्हें आगे मौके मिलने की अब उम्मीद नहीं दिख रही है। इसी वजह से बिश्नोई के स्थान पर कुलदीप यादव को चुना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में मची हलचल, स्टार ऑलराउंडर ने ODI क्रिकेट को कहा अलविदा
Tagged:
team india Prabhsimran Singh Tilak Varma Sanju Samson kuldeep yadav ravi bishnoi Asian Games 2026