वैभव सूर्यवंशी पर गिरी गाज, लगातार खराब प्रदर्शन के बाद Playing XI से हुए बाहर, सामने आई वजह

Published - 11 Jul 2026, 08:55 PM | Updated - 11 Jul 2026, 09:48 PM

Vaibhav Sooryavanshi

11 जुलाई को इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में युवा भारतीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को तगड़ा झटका लगा है. आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाला यह खिलाड़ी इंग्लिश सरजमीं पर अपना जलवा बिखरने में नाकामयाब रहा.

टीम मैनेजमेंट द्वारा दो मुकाबलों में मिले मौके पर वह बुरी तरह फ्लॉप हुए और सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे. ऐसे प्रर्दशन के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को पांचवें टी20 से बाहर होना पड़ा, जिसके पीछे की वजह अब सामने आ गई है.

Vaibhav Sooryavanshi पर गिरी गाज

Vaibhav Sooryavanshi

11 जुलाई को भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसका गवाह साउथेम्प्टन का द रोज़ बाउल बना. इस मैच में भारतीय टीम प्रबंधंन की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहे युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है.

वहीं, अब इसके पीछे की वजह सामने आई है. टॉस के बाद भारतीय कप्तान ने बताया कि खिलाड़ी को किसी चोट या फिटनेस की समस्या के कारण नहीं, बल्कि टीम की रणनीति के चलते बाहर किया गया.

शुभमन गिल की होगी T20I में वापसी, एशियन गेम्स स्क्वॉड में इन 2 खिलाड़ियों को कर सकते रिप्लेस

श्रेयस अय्यर ने किया खुलासा

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बाहर होने को लेकर कहा कि,

"हाँ, हमने दो बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन की जगह सूर्यांश शेडगे और सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन आए हैं। मुझे लगता है कि यह समय है जब हमें यह आज़माना चाहिए कि एक टीम के तौर पर हमारे लिए आगे क्या सबसे अच्छा रहेगा। तो इसी आधार पर हमने यह फ़ैसला किया। मैं बस यही चाहता हूँ कि वे अपना 100% दें, चाहे नतीजा कुछ भी हो। वे बस मैदान पर उतरें और अपना बेस्ट देने की कोशिश करें। "

इस खिलाड़ी की हुई वापसी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई. आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था. लेकिन अब आखिरी और पांचवें मैच में उन्हें एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिला. वहीं, बात की जाए वैभव सूर्यवंशी की तो उन्होंने तीसरे और चौथे टी20 मुकाबले में भारत के लिए क्रमशः 15 और 13 रन ही बना पाए हैं.

एशियन गेम्स से पहले बदल जाएगी टीम इंडिया, इन 3 खिलाड़ियों की जगह लेने को तैयार हैं ये खिलाड़ी

Tagged:

team india shreyas iyer Ind vs Eng Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com