शुभमन गिल की होगी T20I में वापसी, एशियन गेम्स स्क्वॉड में इन 2 खिलाड़ियों को कर सकते रिप्लेस

Published - 11 Jul 2026, 04:09 PM | Updated - 11 Jul 2026, 06:01 PM

Shubman Gill

Shubman Gill: 6 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान किया था, जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाले कई खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह दी गई है. वहीं, अब खबर है कि भारतीय बोर्ड इसमें बदलाव कर शुभमन गिल (Shubman Gill) को शामिल कर सकता है, जिसकी वजह से टीम के 2 खिलाड़ियों के पत्ता कटने की संभवाना है.

Shubman Gill की होगी टी20 में वापसी?

Shubman Gill ODI

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को टी20 इंटरनेशनल से बाहर हुए लंबा समय हो गया है. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टी20 मुकाबला खेला था. इसके बाद से ही भारतीय चयनकर्ता उन्हें लगातार अनदेखा कर रहे हैं.

यही वजह है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में भी शुभमन गिल को जगह नहीं मिली. हालांकि, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सितंबर से शुरू होने वाले इस एशियाई टूर्नामेंट के लिए उनकी सप्राइज़ एंट्री हो सकती है.

एशियन गेम्स से पहले बदल जाएगी टीम इंडिया, इन 3 खिलाड़ियों की जगह लेने को तैयार हैं ये खिलाड़ी

इस वजह से हो सकती है टीम में एंट्री

हाल ही में शुभमन गिल ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आईपीएल 2026 के बाद टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उनका बल्ला जमकर गरजा है. अफगानिस्तान के साथ खेले गए एकमात्र टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज में उन्होंने बतौर बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में कहा अब कहा जा रहा कि यदि भारतीय बोर्ड एशियन गेम्स के लिए टीम में बदलाव करता है तो शुभमन गिल को मौका मिल सकता है.

उनकी (Shubman Gill) मौजूदगी टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को मजबूती प्रदान करेगी. दरअसल, पिछले कुछ समय में भारत का बल्लेबाजी क्रम टी20 क्रिकेट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है. आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए. टॉप और मिडिल ऑर्डर के कई खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब हुए.

इन खिलाड़ियों को कर सकते हैं रिप्लेस

गौरतलब यह है कि अगर शुभमन गिल को एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में मौका मिलता है तो वह संजू सैमसन और तिलक वर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर ये दोनों खिलाड़ी संघर्ष करते नजर आए, जिसके बाद अब इनकी टीम में जगह पर खतरा मंडराता दिख रहा है. शुभमन गिल ने भारत के लिए 36 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह एक शतक की मदद से 869 रन बना पाए.

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com