नेपाल दौरे के लिए शेड्यूल हुआ तय, श्रेयस नहीं बल्कि 3 खिलाड़ियों में से किसी एक को मिलेगी टीम इंडिया की कप्तानी

Published - 11 Jul 2026, 12:36 PM | Updated - 11 Jul 2026, 01:04 PM

Nepal Tour

India's captain for Nepal Tour: हाल ही में इंडिया ए श्रीलंका दौरे पर गई थी और वहां वनडे ट्राई सीरीज के बाद दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमाया। अब इंडिया ए के के नए दौरे का ऐलान हो गया है, जो नेपाल का होगा। यह पहला मौका रहेगा, भारत की कोई टीम वहां खेलने जाएगी। इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर काफी उत्साह जताया जा रहा है।

इंडिया ए को नेपाल दौरे (Nepal Tour) पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की का आयोजन टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में होगा और मुकाबलों की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी। दूसरा और तीसरा मैच 11 और 13 दिसंबर को खेले जाएंगे। इस दौरे पर इंडिया ए को जाना है, इसी वजह से कप्तानी टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के बजाय किसी और को दी जा सकती है।

Nepal Tour के लिए इंडिया ए की कप्तानी के 3 दावेदार

1. रजत पाटीदार

Nepal Tour 1

इस लिस्ट में पहला नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का है। पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में अपनी कप्तानी से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने ही RCB को लगातार दो टाइटल जिताए हैं। इसके अलावा बल्ले से भी धूम मचाई है। इसी वजह से उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए चुना जा सकता है लेकिन नजरअंदाज कर दिया गया।

अब BCCI रजत को नेपाल दौरे (Nepal Tour) के लिए इंडिया ए का कप्तान बना सकती है। इससे उनकी लीडरशिप की भी परीक्षा हो जाएगी और बल्लेबाजी में क्या कमाल कर सकते हैं, इसका भी पता लगा जाएगा।

2. रियान पराग

नेपाल दौरे (Nepal Tour) के लिए कप्तानी की रेस में रियान पराग भी होंगे। पराग को श्रीलंका दौरे पर ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का उपकप्तान बनाया गया था लेकिन वो चोट के कारण बाहर हो गए थे। ऐसे में उन्हें साल के अंत में नेपाल के खिलाफ इंडिया ए की कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है। पराग के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और घरेलू क्रिकेट में असम की कप्तानी का अनुभव है।

3. ध्रुव जुरेल

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी कप्तानी के विकल्प हो सकते हैं। श्रीलंका दौरे पर अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने ही कमान संभाली थी और अच्छा प्रदर्शन भी किया था। इस आईपीएल सीजन जुरेल ने कई तूफानी पारियां भी खेलीं और बताया कि वो टी20 में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। इसी वजह से BCCI उन्हें नेपाल दौरे (Nepal Tour) के लिए इंडिया ए की टी20 टीम का कप्तान बना सकता है।

यह भी पढ़ें: LSG को मिला नया कप्तान, संजीव गोयनका ने इस स्टार बल्लेबाज को सौंपी कमान

Tagged:

Riyan Parag Team India A Dhruv Jurel Rajat Patidar India A Tour of Nepal
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com