इंग्लैंड से क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, जिम्बाब्वे दौरे पर 4 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका

Published - 13 Jul 2026, 02:42 PM | Updated - 13 Jul 2026, 03:53 PM

IND vs ZIM

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम (Team India) मेज़बान टीम के ख़िलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ की तैयारी में व्यस्त है. मंगलवार को बर्मिंघम में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसे अपने नाम कर टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं, इस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की घोषणा कर दी है, जिसमें 4 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है.

Team India में हुए बदलाव

Team India

इंग्लैंड वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. लेकिन इससे पहले टीम की फॉर्म फैंस की चिंता का विषय बनी हुई है. दरअसल, जब से श्रेयस अय्यर ने टी20 टीम के कप्तान के पद की जिम्मेदारी संभाली है, तब से ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम इंडिया को लगातार छह मैचों में हार झेलनी पड़ी है. आयरलैंड में 2-0 से हार का स्वाद चखने के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारत एक भी टी20 मैच नहीं जीत सका.

इंग्लैंड ODI सीरीज से ठीक पहले टीम को लगा, तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास का ऐलान

इन 4 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका

टीम इंडिया के बैक टू बैक फ्लॉप प्रदर्शन ने सभी को काफी निराश किया, जिसके बाद कई खिलाड़ियों की टीम में जगह पर सवाल भी उठाए गए. वहीं, अब भारतीय चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में बड़े बदलाव करते हुए चार खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया है. इन प्लेयर्स ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन कर सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा और टीम में स्थान हासिल करने में कामयाब हुए.

जिम्बाब्वे में मचा सकते हैं तहलका

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरनूर बराड़ और प्रभसिमरन सिंह का टी20 टीम में शामिल कर डेब्यू का अवसर दिया है. यदि इन खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाता है, तो वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे. वहीं, पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप हो रहे संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्ण को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है.

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए Team India

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

वरुण चक्रवर्ती बाहर, गंभीर के लाडले को मौका, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए दोबारा से Team India का हुआ ऐलान

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com