आयरलैंड सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-11 में मौका

Published - 23 Jun 2026, 09:12 AM | Updated - 23 Jun 2026, 09:42 AM

Ireland Series

Ireland Series: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की सीरीज खत्म हो चुकी है। घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल की कप्तानी में टेस्ट और वनडे मुकाबलों में उम्दा प्रदर्शन रहा, जिसके कारण सभी मुकाबलों में जीत मिली। अब टीम इंडिया की अगली चुनौती आयरलैंड दौरा है। आयरलैंड में जाकर भारत को दो टी20 मुकाबले खेलने हैं।

आयरलैंड सीरीज (Ireland Series) की शुरुआत 26 जून से होगी और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। इन दोनों मुकाबलों का आयोजन बेलफ़ास्ट में होगा। BCCI ने महीने की शुरुआत में ही भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जिसमें बाद में कुछ फेरबदल भी हुए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम मिला और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा आए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह फिट ना होने के कारण बाहर हो गए लेकिन उनका रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया गया।

भारत के स्क्वाड में 15 खिलाड़ी हैं। ऐसे में सभी को आयरलैंड के विरुद्ध (Ireland Series) खेलने का मौका मिलेगा, ऐसा मुश्किल ही है। इसी वजह से हम उन 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो आयरलैंड सीरीज में सिर्फ बेंच पर नजर आ सकते हैं।

इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को Ireland Series के दौरान प्लेइंग-XI में जगह मिलनी मुश्किल

1. प्रसिद्ध कृष्णा

Ireland Series 1

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शुरुआत में आयरलैंड सीरीज (Ireland Series) के लिए नहीं चुना गया था। बाद में जब मोहम्मद सिराज को मेडिकल टीम ने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम की सलाह दी तो उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसी वजह से प्रसिद्ध को बतौर रिप्लेसमेंट चुना गया। हालांकि, उनके आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में खेलने की संभावना कम ही लगती है।

इसकी बड़ी वजह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की मौजूदगी है। अर्शदीप को सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का स्ट्राइक तेज गेंदबाज माना जाता है। वहीं, हर्षित लंबे समय बाद इंजरी से वापस आए हैं। ऐसे में इंग्लैंड टूर से पहले उन्हें गेम टाइम दिया जाना जरूरी है। इसी वजह से प्रसिद्ध की जगह नहीं बनती दिख रही।

2. प्रिंस यादव

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया। उन्हें दो मुकाबलों में मौका मिला, जिनमें कुल तीन विकेट लिए। हालांकि, प्रसिद्ध की तरह उन्हें भी आयरलैंड सीरीज में खेलने का मौका मिलने की उम्मीद कम ही नजर आती है। भारत के पास नितीश कुमार रेड्डी के रूप में शानदार ऑलराउंडर मौजूद है, जो गेंदबाजी में भी योगदान दे सकता है।

अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के साथ नितीश तीसरे पेसर की कमी को पूरा कर सकते हैं। यही वजह है कि प्रिंस के लिए आयरलैंड सीरीज (Ireland Series) के दौरान प्लेइंग XI में जगह बनती नहीं दिख रही है।

3. रवि बिश्नोई

BCCI ने आयरलैंड सीरीज के लिए कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया, बल्कि उनकी जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को चुना। बिश्नोई टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं थे लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है। हालांकि, उन्हें प्लेइंग-XI में मौका मिलेगा, यह थोड़ा मुश्किल नजर आता है। इसकी वजह अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे स्पिन ऑलराउंडर्स की मौजूदगी है।

4. शिवम दुबे

आयरलैंड सीरीज (Ireland Series) को प्रयोगों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसी वजह से टीम इंडिया अपने कुछ नियमित खिलाड़ियों को प्लेइंग-XI में जगह देने के बजाय अनकैप्ड या फिर जो लंबे समय से नहीं खेले, उन्हें मौका दे सकती है। यही वजह है कि ऑलराउंडर शिवम दुबे को बेंच पर रहना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं आध्या आनंद? जिनके साथ जुड़ा जैकब बेथल का नाम, डेटिंग रूमर्स ने मचाई सनसनी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com