वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, पहले टी20 के लिए चेतेश्वर पुजारा ने चुनी प्लेइंग इलेवन

Published - 05 Oct 2026, 04:39 PM | Updated - 05 Oct 2026, 05:10 PM

Vaibhav Sooryavanshi 6

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अक्सर अपनी बल्लेबाजी के चलते चर्चा का विषय बने रहते हैं. बीते कुछ समय में उन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन से सभी के दिलों में छाप छोड़ी है. यही वजह है कि वह महज 15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बने. वहीं, अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में चयन हुआ है. लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उनको लेकर चौंका देने वाला फैसला किया है.

Vaibhav Sooryavanshi को किया बाहर

Vaibhav Sooryavanshi 7

6 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें इस भिंड़ंत के लिए आमने-सामने होगी. लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेट चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, जिसमें उन्होंने हैरान कर देने वाला एक फैसला लिया. भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनते हुए उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को बाहर किया है.

एशियन गेम्स 2026 में रचा इतिहास

एशियाई खेलों के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पास पारी की शुरुआती ओवरों में आक्रमक बल्लेबाजी करने की काबिलियत है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में उनके बल्ले से 21 गेंदों में 38 रन निकले थे, जबकि पाकिस्तान के साथ हुए मैच में वह 19 रन बनाने में कामयाब रहे थे.

इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भी वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ ऑपनिग की जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि, अब चेतेश्वर पुजारा द्वारा चुनी गई टीम के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका देता है या नहीं.

चेतेश्वर पुजारा ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को सौंपी है. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन, तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर का चयन किया है. ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को जगह दी गई है. जबकि गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है.

पहले T20I के लिए चेतेश्वर पुजारा की टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित, 31 साल का खिलाड़ी कप्तान, 23 वर्षीय उपकप्तान

Tagged:

team india cheteshwar pujara Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com