'मैं चाहता हूं...' रोहित शर्मा की इस बात से नाराज हुए सुनील गावस्कर, सुधार करने की दी सलाह

Published - 05 Oct 2026, 01:36 PM | Updated - 05 Oct 2026, 02:27 PM

Rohit Sharma 9

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन शानदार रहा. पूरी सीरीज उनके बल्ले ने जमकर आग उगली और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे. इसके बावजूद पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर उनके प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और रिटायरमेंट से पहले उन्हें एक खास सलाह दे डाली.

Rohit Sharma की बल्लेबाजी से निराश हुए सुनील गावस्कर

Rohit Sharma 5

3 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में रोहित शर्मा 92 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसकी वजह से वह अपना शतक पूरा करने में नाकाम रहे. इससे सुनील गावस्कर काफी नाखुश थे. वहीं, एक शो पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह निराश क्यों थे. जियो स्टार के 'हायर क्रिकेट लाइव' पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि,

"रोहित के 92 रन पर आउट होने से मुझे निराशा इसलिए हुई क्योंकि वे शतक नहीं बना पाए और हो सकता है कि पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के बाद वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लें। और उस समय, जब वे संन्यास लेने का फैसला करें, तो मैं व्यक्तिगत रूप से चाहूंगा कि रोहित के वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो।"

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित, 31 साल का खिलाड़ी कप्तान, 23 वर्षीय उपकप्तान

सुनील गावस्कर को है पछतावा

सुनील गावस्कर ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब किसी खिलाड़ी के रिटायरमेंट के समय शतकों की संख्या उसकी उम्र से ज़्यादा हो तो वो उसके स्टैंडर्ड को दर्शाता है. उन्होंने बताया,

"अगर वे तीसरे वनडे में शतक बना लेते, तो वे अपने 36वें शतक के साथ उस उपलब्धि को हासिल करने के और करीब पहुंच जाते। मेरे लिए, यह एक खास बात है जब किसी खिलाड़ी के रिटायरमेंट के समय शतकों की संख्या उसकी उम्र से ज़्यादा हो। यह उनके करियर और इतने सालों तक बनाए रखे गए स्टैंडर्ड को दर्शाता है।"

"इसीलिए मैं सच में चाहता हूं कि रोहित उस मुकाम तक पहुंचें। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आखिरी साल में, मैं अपनी उम्र के बराबर टेस्ट शतक बनाना चाहता था, और मैं तीन बार 90 के स्कोर पर आउट हुआ था। अगर मैं वे शतक बना पाता, तो मेरे शतकों की संख्या मेरी रिटायरमेंट की उम्र, यानी 38, के बराबर हो जाती।"

Rohit Sharma को बताया बड़ा खिलाड़ी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बैटिंग स्टाइल के बारे में चर्चा करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो सिर्फ 30-40 रन बनाएं। उन्होंने कहा कि,

रोहित के बैटिंग स्टाइल में थोड़ा बदलाव आया है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर उन्होंने जो तरीका अपनाया था, उसमें वे पहली ही गेंद से आक्रामक खेल रहे थे, भले ही जल्दी आउट होने का खतरा हो। अब उन्हें एहसास है कि उनका विकेट कितना कीमती है। उस 2023 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वे ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो सिर्फ 30-40 रन बनाएं। वे शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं! इसलिए, उन्हें बड़े रन बनाते हुए देखकर मुझे खुशी होती है।

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शतक जड़ने में सफल रहे थे. गुवाहटी में हुए इस मैच में उन्होंने 75 गेंदों में 101 रन बनाए थे, जिसमें 10 चौकें और छह छक्के शामिल हैं.

पृथ्वी शॉ की अचानक चमकी किस्मत, इस टीम ने बना डाला अपना नया कप्तान

Tagged:

team india Rohit Sharma sunil gavaskar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com