कौन हैं आध्या आनंद? जिनके साथ जुड़ा जैकब बेथल का नाम, डेटिंग रूमर्स ने मचाई सनसनी

Published - 22 Jun 2026, 05:43 PM | Updated - 22 Jun 2026, 06:27 PM

Jacob Bethell 2

Jacob Bethell's rumored GF Aadhya Anand: क्रिकेटर्स की जिंदगी में कुछ भी छुप नहीं पाता है। भारतीय क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी और उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर हर दिन कुछ न कुछ अपडेट आता ही रहता है लेकिन कई विदेशी खिलाड़ी भी काफी सुर्खियां बटोरते आए हैं। अब इस लिस्ट में इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथल का नाम भी शामिल हो गया है।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के बीच जैकब बेथल (Jacob Bethell) अचानक से प्रदर्शन के बजाय अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। उनको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। पहले उनका नाम मेकअप आर्टिस्ट अंकिता पटेल से जुड़ा, लेकिन अब आध्या आनंद के साथ रिश्ते की खबरें तेज हैं।

Jacob Bethel और आध्या आनंद के रिश्ते की चर्चा तेज

आईपीएल 2026 के लिए जैकब बेथल (Jacob Bethell) भारत में लगभग दो महीने के लिए थे। RCB के स्क्वाड में बेथल को शुरुआत में मौके नहीं मिले लेकिन बाद में जब फिल साल्ट को उंगली में चोट लगी तब बेथल लगातार खेले लेकिन ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके बाद, प्लेऑफ स्टेज से इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। माना जा रहा है हालिया आईपीएल सीजन के दौरान ही आध्या आनंद से उनकी नजदीकियां बढ़ी और अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Jacob Bethell 1

सोशल मीडिया पर जैकब बेथल (Jacob Bethell) और आध्या आनंद को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया इंटरेक्शन और लाइक्स का हवाला देते हुए दोनों के रिश्ते में होने का दावा किया गया। वहीं, इनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स और फैक्ट चेक आर्टिकल्स में बताया गया है कि इन दोनों क बीच कुछ खिचड़ी पकने का कोई पक्का सबूत नहीं है। ऐसे में इनके रिश्ते के दावे मुख्य रूप से सोशल मीडिया अटकलों पर ही आधारित हैं।

कौन हैं Jacob Bethell की रूमर्ड GF आध्या आनंद

अगर जैकब बेथल (Jacob Bethell) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आध्या आनंद बात की करें तो उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह एक एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दस्तक दे दी थी और फिर कुछ समय में ही काफी कामयाबी हीयसील की।

आध्या ने अपना बचपन सिंगापुर में बताया। वे कई डिजिटल प्रोजेक्ट और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसी वजह से युवा फैंस उन्हें अच्छे से जानते हैं। वहीं, जैकब के साथ नाम जुड़ने के कारण आध्या क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: आध्या आनंद या अंकिता पटेल? आखिर किसे डेट कर रहे हैं जैकब बेथेल, यहां जानिए पूरी सच्चाई

Tagged:

England Cricket Team Jacob Bethell Aadhya Anand
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com