IND vs WI टी20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान

Published - 05 Oct 2026, 01:21 PM | Updated - 05 Oct 2026, 02:26 PM

IND Vs WI 8

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी एक्शन खत्म नहीं हुआ है। 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद, अब इन दोनों टीमों की टक्कर 5 टी20I मुकाबलों में होने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले मुकाबले से होगी। वेस्टइंडीज को ODI सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके बल्लेबाजों ने काफी अच्छा किया था। वहीं, आखिरी मैच में तो जीत भी कैरेबियाई टीम को ही मिली थी।

इसी वजह से IND vs WI टी20I सीरीज में भी दोनों टीमों के बीच धमाकेदार टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस सीरीज के आगाज से पहले स्टार खिलाड़ी इंजर्ड हो गया है और उस पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

ये खिलाड़ी IND vs WI टी20I सीरीज से हो सकता है बाहर

IND Vs WI 9

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वे वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ज्वेल एंड्रू हैं। एंड्रू को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से IND vs WI टी20I सीरीज में उनके खेलने पर संशय की स्थिति बन गई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया है कि अभी एंड्रू सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं और उनकी चोट का जायजा लिया जा रहा है।

नमन धीर का कैच पकड़ने के दौरान ज्वेल एंड्रू हुए थे चोटिल

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ज्वेल एंड्रू ने पहला और तीसरा मैच खेला था। तीसरे मैच में कवर के पास रिंग के अंदर नमन धीर का कैच पकड़ते समय एंड्रू की उंगली में चोट लग गई और उन्हें तुरंत स्कैन के लिए अस्पताल जाना पड़ा।

किसी तरह के फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज के सबसे बड़े रन चेज के दौरान बल्लेबाजी नहीं की थी। हालांकि, कैरेबियाई टीम को उनकी कमी नहीं खली और 352 के टारगेट का पीछा करते हुए आसानी से मैच जीत लिया था।

वेस्टइंडीज ने इस खिलाड़ी को कवर के तौर पर किया शामिल

ज्वेल एंड्रू के इंजर्ड होने की वजह से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20I सीरीज (IND vs WI) के लिए कवर के तौर पर आमिर जंगू को शामिल किया है, जिन्होंने वनडे सीरीज के दौरान कमाल की बल्लेबाजी की थी। जंगू ने तीन पारियों में 119.50 के औसत और 135.79 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी आए।

इस खिलाड़ी के पास टी20I में उतना अनुभव नहीं है। जंगू ने अभी तक 7 मुकाबलों में 32.60 के औसत से 163 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 120.74 है। अब देखना होगा कि भारत के खिलाफ मौका मिलता है तो वे वनडे वाली फॉर्म को टी20I में बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी कर सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, लंबे समय बाद इन्हें फिर मिल सकता मौका

Tagged:

team india west indies cricket team Amir Jangoo Jewel Andrew IND vs WI T20I Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com