न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी कर सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, लंबे समय बाद इन्हें फिर मिल सकता मौका
Table of Contents
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की चर्चा अभी से शुरू हो गई है, क्योंकि अगले सप्ताह BCCI की सिलेक्शन मीटिंग होनी है और स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 टी20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
इस वजह से तीन अलग-अलग स्क्वाड का चयन होना है। ऐसे में कई सारे खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं, कुछ ऐसे प्लेयर्स को भी लिया जा सकता है, जो काफी समय से बाहर चल रहे हैं। इस लेख में हम ऐसे ही 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।
इन 4 भारतीय खिलाड़ियों की New Zealand Tour के लिए लंबे समय बाद हो सकती है वापसी
1. आकाशदीप
इस लिस्ट में पहला नाम बंगाल के तेज गेंदबाज आकाशदीप का है। आकाश ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे के बाद से भारतीय टीम के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है। वे दौरे के बीच में ही इंजर्ड हो गए थे और फिर काफी समय के लिए बाहर रहे।
इसके बाद, इस साल फरवरी में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था लेकिन फिर से चोटिल हो गए। हाल ही में उन्होंने फिट होकर वापसी की और ईरानी कप में 6 विकेट लिए। इसी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए चुना जा सकता है।
2. हर्षित राणा
तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड दौरे पर खेली गई टी20I सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब कर रहे हैं। हर्षित की रिकवरी काफी अच्छे से हो रही थी उन्हें बुखार आ गया और गले में खराश की शिकायत भी हुई।
इसी वजह से उनकी वापसी में कुछ देरी की संभावना है। इसके बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के वनडे स्क्वाड में चुना जा सकता है, क्योंकि अभी सीरीज में लगभग एक महीने का समय है और तब तक वो फिट हो सकते हैं।
3. मुकेश कुमार

राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में मुकेश कुमार तीनों फॉर्मेट खेलने में कामयाब रहे लेकिन जैसे ही गौतम गंभीर आए, मुकेश को दरकिनार कर दिया गया। हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे से पहले मुकेश ने ईरानी कप में 8 विकेट लेकर टेस्ट सीरीज में चयन की मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार के प्रदर्शन से गौतम गंभीर काफी प्रभावित हैं और वे उनके बारे में चयन समिति को इनपुट दे सकते हैं। अगर गंभीर ऐसा करते हैं तो फिर मुकेश दो साल बाद टेस्ट टीम में नजर आ सकते हैं।
4. भुवनेश्वर कुमार
न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20I सीरीज के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का भी चयन किया जा सकता है। आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेने के बावजूद अभी तक भुवी को वापसी का मौका नहीं मिला है लेकिन अब उनकी किस्मत चमक सकती है।
इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ अर्शदीप सिंह को भी आराम दिया जा सकता है। ये दोनों वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं। इसी वजह से भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी नाम को चुनकर चयनकर्ता उन्हें आजमा सकते हैं। अगर उन्होंने अच्छा किया तो फिर 2027 वर्ल्ड कप से पहले ODI टीम में भी मौका दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ की अचानक चमकी किस्मत, इस टीम ने बना डाला अपना नया कप्तान
Tagged:
team india Mukesh Kumar bhuvneshwar kumar Akash Deep New Zealand cricket team harshit rana India Tour of New Zealand 2026