एक जीत और श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास, बना डालेंगे ये महारिकॉर्ड
Published - 05 Oct 2026, 03:50 PM | Updated - 05 Oct 2026, 04:35 PM
Table of Contents
3 अक्टूबर को श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशियाई खेल 2026 (Asian Games 2026) में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात देकर गोल्ड मेडल जीता. निशिन में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रनों से जीत हासिल की. इसके बाद अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के दौरान उनके पास बतौर कप्तान एक खास ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने का सुनहरा मौका होगा.
Shreyas Iyer अपने नाम दर्ज कर सकते हैं खास रिकॉर्ड

6 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. लखनऊ में इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर की नजरें एक अनोखे रिकॉर्ड पर टिकी होंगी. दरअसल, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार नौ T20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं.
अब अगर टीम वेस्टइंडीज को लखनऊ में मात देने में कामयाब रहती है, तो वो उसकी 10वीं जीत होगी. रोहित शर्मा भारतीय T20 क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टीम को लगातार 10 या उससे ज़्यादा मैचों में जीत दिलाई है।
'मैं चाहता हूं...' रोहित शर्मा की इस बात से नाराज हुए सुनील गावस्कर, सुधार करने की दी सलाह
रोहित शर्मा ने किया था कारनामा
साल 2019 से 2022 तक रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान लगातार 14 जीत दर्ज की है. जबकि 2024 में टीम इंडिया उनकी कप्तानी में बैक टू बैक 11 मैच अपने नाम कर पाई. ऐसे में अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल कर लेता है, तो वह रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. इस मामले में वह विराट कोहली (9 जीत) और सूर्यकुमार यादव (9 जीत) को भी पछाड़ देंगे.
Shreyas Iyer पर होगी सबकी
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अपने कप्तानी करियर में वैसी शुरुआत नहीं मिली, जैसी उन्होंने उम्मीद की थी. आयरलैंड दौरे के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर भी हार का स्वाद चखना पड़ा था, जिसकी वजह से उनके कप्तान बनाए जाने के फैसले पर कई सवाल उठाए गए. ऐसे में अब सबकी नजरें इस पर टिकी होंगी कि क्या श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीत पाती है या नहीं. बता दें कि वेस्टइंडीज ने भारत में कभी कोई T20 सीरीज़ नहीं जीती है.
IND vs WI टी20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर