टीम इंडिया पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, ICC ने भारत को दे डाली बड़ी सजा

Published - 05 Oct 2026, 03:14 PM | Updated - 05 Oct 2026, 03:42 PM

Team India 12

Team India: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का समापन हो चुका है. 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसमें विंडीज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम (Team India) को 5 विकेटों से धूल चटाई. इस के साथ ही मेहमान टीम ने अपनी पहली जीत के साथ सीरीज का अंत किया. वहीं, अब इस मैच के बाद दोनों टीमों का झटका लगा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना लगाया है.

Team India पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

Team India

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कार्रवाई की है. मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट की वजह दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया गया है. हालांकि, इससे टीम इंडिया को ज्यादा नुकसान हुआ है. आईसीसी के मुताबिक, टीम इंडिया (Team India) निर्धारित ओवर गति से चार ओवर पीछे था, जबकि वेस्टइंडीज टीम दो ओवर पीछे रही. इसलिए शाई होप की अगुवाई वाली टीम ओर कम जुर्माना लगाया गया है.

टीम इंडिया को मिल गए अगले विराट-रोहित, वर्ल्ड कप 2027 के बाद यही दोनों लेंगे उनकी जगह

ICC ने भारत को दे डाली बड़ी सजा

आईसीसी ने भारत के खिलाडियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों को मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना झेलना पड़ा है. मैच के फील्ड अंपायर जयरमन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर वीरेंद्र शर्मा के धीमी ने दोनों टीमों पर स्लो ओवर रेट के आरोप लगाए थे. इसके बाद एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने दोनों टीमों के खिलाफ कार्रवाई कर फाइन लगाया.

भारत ने जीती सीरीज

तीसरे वनडे मैच की बात की जाए तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन का स्कोर हासिल किया. इस दौरान रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड और केएल राहुल ने क्रमशः 92 रन, 57 रन और 129 रन की पारी खेली.

जवाब में वेस्टइंडीज़ टीम ने कप्तान शाई होप के शतक (162 रन) और अमीर जांगू के अर्धशतक (67 रन) की मदद से 48.2 ओवर में 352 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि, यह सीरीज भारत ने अपने नाम की। शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया (Team India) पहले ही सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी थी.

IND vs WI टी20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान

Tagged:

team india icc IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com