गंभीर-अगरकर की बैड लिस्ट में है ये 4 खिलाड़ी, इन्हें भूलकर भी कभी नहीं देंते टीम इंडिया में मौका
Table of Contents
Team India: भारतीय टीम में तीन-चार में काफी ज्यादा बदल गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। ये दोनों सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा को भी अब सिर्फ टेस्ट में ही कुछ समय के लिए जगह मिलती दिख रही है। हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर युवाओं को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।
इन दोनों ने कुछ खिलाड़ियों को तो अच्छे प्रदर्शन का इनाम दिया लेकिन कई प्लेयर ऐसे भी हैं, जिन्हें अच्छा करने के बावजूद नजरअंदाज करा दिया गया। इस लेख में हम उन 4 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें गंभीर-अगरकर टीम इंडिया (Team India) में मौका नहीं दे रहे हैं।
ये 4 खिलाड़ी गंभीर-अगरकर के चलते Team India में नहीं पा रहे हैं मौका
1. सरफराज खान

दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान को टीम इंडिया में काफी समय से नहीं चुना जा रहा है। सरफराज आखिरी बार 2024-25 ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए थे, जहां उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग XI में एक भी बार जगह नहीं दी गई थी। इसके बाद, जब अगली सीरीज के लिए स्क्वाड चुना गया तो उन्हें बाहर कर दिया गया। इस दौरान कई अन्य बल्लेबाजों को गौतम गंभीर और अजित अगरकर ने मौका दिया लेकिन सरफराज को नहीं चुना।
2. मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी गौतम गंभीर और अजित अगरकर ने पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। शमी अभी भी किसी भी फॉर्मेट में खेल सकते हैं लेकिन ये दोनों उन्हें मौका ही नहीं दे रहे हैं। कभी फिटनेस तो कभी प्रदर्शन के बहाने दिग्गज पेसर को बाहर रखा हुआ है। उन्होंने भारत (Team India) के लिए अपना अंतिम एक साल से ज्यादा समय पहले खेला था।
3. रजत पाटीदार
IPL में जब कोई खिलाड़ी अच्छा करता है तो उसे तुरंत टीम इंडिया (Team India) में जगह मिल जाती है लेकिन रजत पाटीदार के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। पाटीदार ने 2026 के सीजन में धुआंधार बल्लेबाजी की और 500 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में RCB को फिर से चैंपियन बनाया लेकिन गंभीर-अगरकर की जोड़ी उन्हें टीम इंडिया में नहीं चुन रही है।
4. भुवनेश्वर कुमार
IPL 2026 में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने तहलका मचाने का काम किया और 28 विकेट लेकर दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस प्रदर्शन के कारण भुवनेश्वर की टीम इंडिया (Team India) में वापसी की बात हो रही थी लेकिन गौतम गंभीर और अजित अगरकर ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। प्रदर्शन और फिटनेस दोनों में भुवनेश्वर काफी बेहतर लगे लेकिन गंभीर-अगरकर ने उन्हें चुनना उचित नहीं समझा।
यह भी पढ़ें: अगर श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीता भारत, तो क्या खेलेगी WTC फाइनल? समझें पूरा समीकरण
Tagged:
team india Gautam Gambhir Ajit Agarkar bhuvneshwar kumar Sarfaraz Khan Mohammed Shami Rajat Patidar