अगर श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीता भारत, तो क्या खेलेगी WTC फाइनल? समझें पूरा समीकरण

Published - 28 Jul 2026, 11:44 AM | Updated - 28 Jul 2026, 11:48 AM

India 56

India WTC Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2027 में खेला जाना है। इसमें जगह बनाने के लिए 9 टीमों के बीच रेस जारी है। पहले दो चक्र में भारत ने फाइनल खेला था लेकिन दोनों ही बार निराशा हाथ लगी। इसके बाद, 2025 में टीम इंडिया खिताबी मैच में जगह बनाने से चूक गई थी, क्योंकि उसे घर पर न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से हार मिली थीं। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने भी 3-1 से मात दी थी।

इस बार भी WTC में भारत (India) की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही है। टीम इंडिया ने मौजूदा चक्र में अभी तीन सीरीज में कुल 9 मैच खेले हैं। इस दौरान सिर्फ एक सीरीज जीती, वहीं घरेलू जमीन पर एक में हार का सामना किया। जबकि एक सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई।

WTC 2025-27 में India का श्रीलंका से अगली टेस्ट सीरीज में होगा सामना

India 57

भारत (India) ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी। इसके बाद, घर पर वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में ही 2-0 से हार का भी सामना किया। इस चक्र में अब भारत को अपनी चौथी सीरीज में श्रीलंका का सामना करना है।

15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 27 अगस्त तक चलेगी। दोनों मुकाबले क्रमशः गाले और कोलंबो में खेले जाएंगे। WTC फाइनल की रेस में भारत (India) के लिए दोनों ही मैचों में जीत काफी जरूरी है।

भारत के अंक और पॉइंट्स प्रतिशत में श्रीलंका को 2-0 से हराने पर होगा इजाफा

भारत ने WTC के मौजूदा चक्र में अभी तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में जीत दर्ज की और 4 में हार का सामना किया, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा। इस तरह टीम इंडिया के 52 अंक हैं और उसका पॉइंट्स प्रतिशत 48.15 है। अगर भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हरा दिया तो 11 मैचों में 75 अंक हो जाएंगे, जबकि पॉइंट्स प्रतिशत बढ़कर 57.58 हो जाएगा।

श्रीलंका को 2-0 से हराने के बाद भारत का WTC फाइनल समीकरण

टीम इंडिया को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत के बावजूद WTC फाइनल में डायरेक्ट एंट्री नहीं मिलेगी। अगर भारत का प्रदर्शन न्यूजीलैंड (2 टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया (5 टेस्ट) में अच्छा नहीं रहता है तो फिर फाइनल खेलने का सपना टूट सकता है। टीम इंडिया को पॉइंट्स प्रतिशत कम से कम 65 तो करना ही होगा, तभी वो किसी दूसरी टीम पर निर्भर रहे बिना फाइनल में जगह बना सकती है।

भारत को अपने शेष 7 टेस्ट में कम से कम 5 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ का समीकरण देखना होगा। इससे पॉइंट्स प्रतिशत 64.81 हो जाएगा। वहीं, अगर भारत ने 5 जीत और 2 ड्रॉ कर लिया तो पॉइंट्स प्रतिशत 66.67 होने से फिर उसके फाइनल में पहुंचने की संभावना बहुत ज्यादा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: WI vs PAK: लगातार 5 ओवर मेडेन, नहीं दिया एक भी रन, झटके 5 विकेट! वेस्टइंडीज बॉलर ने रच डाला इतिहास

Tagged:

indian cricket team shubman gill WTC Final Sri Lanka Cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com