WI vs PAK: लगातार 5 ओवर मेडेन, नहीं दिया एक भी रन, झटके 5 विकेट! वेस्टइंडीज बॉलर ने रच डाला इतिहास

Published - 28 Jul 2026, 10:01 AM | Updated - 28 Jul 2026, 10:50 AM

WI Vs PAK

WI vs PAK: वेस्टइंडीज अपने घर पर पाकिस्तान की मेजबानी कर रहा है। दोनों टीमों के बीच ब्रायन लारा स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में तीन दिनों के खेल के बाद, पाकिस्तान की पकड़ मजबूत लग रही है लेकिन तीसरे दिन उसे शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने ऐसा कारनामा कर दिया, जो अभी तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। इस गेंदबाज ने लगातार 5 ओवर मेडेन डाले और इन सभी में विकेट भी चटकाया। इस दौरान कोई रन भी नहीं खर्च किया।

WI vs PAK टेस्ट में जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ बरपाया कहर

WI Vs PAK 1

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट (WI vs PAK) में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा फाइव विकेट हॉल लिया। ग्रीव्स ने अपने शुरूआती 6 ओवर में एक भी विकेट नहीं लिया था लेकिन इसके बाद अगले 5 ओवर में पूरी कायापलट कर दी।

उन्होंने अपने सातवें ओवर में पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद को आउट किया, जो शतक बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद, अगले ओवर में आमेर जमाल को शिकार बनाया। फिर अपने स्पेल के नौवें ओवर में अली उस्मान को चलता किया, जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद, ग्रीव्स ने 10वें ओवर में मोहम्मद रिजवान का विकेट चटकाया और फिर अपने 11वें ओवर में मोहम्मद अब्बास को आउट किया।

ग्रीव्स का लगातार 5 विकेट मेडन ओवर फेंकने का अनोखा कारनामा

WI vs PAK पहले टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान जस्टिन ग्रीव्स ने अपने सातवें, आठवें, नौवें, 10वें और ग्याहरवें ओवर में एक भी रन नहीं खर्च किया और इन सभी ओवर में एक-एक विकेट लेकर पंजा खोला। इस तरह वह 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 5 विकेट मेडन ओवर डालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

अगर पारी में जस्टिन ग्रीव्स के गेंदबाजी आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 11 ओवर में 6 मेडेन ओवर डाले और महज 27 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण ही पाकिस्तान की पहली पारी 244/4 के स्कोर से 282 पर ही ढेर हो गई।

WI vs PAK टेस्ट में दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का लचर प्रदर्शन, पाकिस्तान की मजबूत पकड़

इस टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए थे। इसी वजह से पाकिस्तान को 282 पर ढेर करने के कारण उसे 29 रनों की बढ़त हासिल हुई। हालांकि, कैरेबियाई टीम अपनी दूसरी पारी में बल्ले से ज्यादा खास नहीं कर पाई।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट खोकर 126 रन ही बनाए थे। उसकी कुल बढ़त 155 रनों की हो गई है। अगर पाकिस्तान ने जल्द ही वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया तो फिर उसके पास मैच जीतने का मौका रहेगा।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, जडेजा-बुमराह की वापसी, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू

Tagged:

Pakistan Cricket Team west indies cricket team Justin Greaves WI vs PAK
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com