टीम इंडिया के साथ श्रीलंका रवाना होंगे ये 4 खूंखार गेंदबाज, BCCI ने दिया बड़ा मौका
Table of Contents
4 bowlers set to travel with Team India: भारत के श्रीलंका दौरे की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस दौरे पर टीम इंडिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों ही मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 अगस्त से होगा। इन दोनों मुकाबले से पहले 7 अगस्त से कोलंबो में भारतीय टीम तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भी हिस्सा लेगी।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने 28 अगस्त को ही टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन का चयन फिटनेस के अधीन था। हालांकि, बुमराह अपने घुटने की चोट से रिकवर नहीं हो पाए और उनकी जगह आकिब नबी को शामिल किया गया है। वहीं, अब चार अन्य गेंदबाजों को भी टीम इंडिया के साथ श्रीलंकाई रवाना किए जाने की खबर आई है।
श्रीलंका दौरे पर Team India के स्क्वाड के साथ इन 4 गेंदबाजों को भी मिला मौका

2017 के बाद से पहली बार भारतीय टीम (Team India) श्रीलंका में कोई टेस्ट मुकाबला खेलती नजर आने वाली है। श्रीलंकाई टीम अपने घर पर काफी मजबूत मानी जाती है और वहां की धीमी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा होगी। हालांकि, टीम इंडिया ने भी काफी मजबूत स्क्वाड चुना है। भारतीय स्क्वाड के गेंदबाजी आक्रमण पर काफी ज्यादा दारोमदार होगा। तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकिब नबी शामिल हैं। वहीं, स्पिन आक्रमण में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार के साथ स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव भी हैं।
इन सभी के अलावा टीम इंडिया (Team India) के साथ चार और गेंदबाजों को मौका मिला है, जो श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। ये गेंदबाज हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, विप्रज निगम और शिवांग कुमार हैं।
हर्ष, तनुष, विप्रज और शिवांग टीम इंडिया के साथ जाएंगे श्रीलंका
इन चारों ही स्पिन गेंदबाजों का चयन टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में नहीं हुआ है, बल्कि ये नेट गेंदबाज के तौर पर श्रीलंका जाएंगे। श्रीलंकाई पिचें स्पिनर्स के लिए काफी मददगार होती हैं और भारतीय बल्लेबाजों का सबसे बड़ा चैलेंज स्पिन खेलना होगा।
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का प्रदर्शन स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। इसी वजह से इस बार तैयारियों को बेहतर रूप से अंजाम देने के लिए हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, विप्रज निगम और शिवांग कुमार का चयन हुआ है।
ये सभी स्पिनर अलग-अलग स्टाइल वाले गेंदबाज हैं। हर्ष दुबे (लेफ़्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स), तनुष कोटियन (राइट-आर्म ऑफ़-स्पिन), विप्रज निगम (राइट-आर्म लेग-स्पिन) और शिवांग कुमार (लेफ़्ट-आर्म रिस्ट-स्पिन)। इनके खिलाफ अभ्यास कर भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनर्स को अच्छे से खेल सकते हैं।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी , मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
यह भी पढ़ें: खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही यशस्वी जायसवाल का पीछा, टेस्ट करियर के आंकड़े दे रहे गवाही
Tagged:
team india tanush kotian Harsh Dubey Vipraj Nigam Shivang Kumar India Tour of Sri Lanka 2026