स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK की कमान संभाल सकते हैं ये 3 भारतीय कोच, एक नाम करेगा सबको हैरान

Published - 25 Jul 2026, 02:50 PM | Updated - 25 Jul 2026, 03:41 PM

CSK 10

CSK's new head coach: IPL 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के रूप में कौन सा दिग्गज नजर आएगा, इसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। 18 साल तक हेड कोच का पद संभालने वाले स्टीफन फ्लेमिंग टीम से अलग हो गए हैं। इसी वजह से अब चेन्नई की टीम को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश है। फ्लेमिंग की कोचिंग में इस टीम ने 5 IPL टाइटल जीतने के साथ ही 2 बार CLT20 का ख़िताब भी अपने नाम किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कुछ दिनों पहले कहा था कि CSK का नया हेड कोच भारतीय भी हो सकता है लेकिन हमने विदेशी दिग्गज का भी विकल्प रखा है। हालांकि, विदेशी कोचों में अभी कोई खास संभावित नाम नहीं आया है लेकिन भारतीय में तीन दिग्गजों की चर्चा चल रही है। इस लेख में हम उन तीनों का ही जिक्र करने जा रहे हैं।

ये 3 भारतीय दिग्गज CSK का नया हेड कोच बनने के दावेदार

1. हेमांग बदानी

CSK 11

इस लिस्ट में पहला नाम तमिलनाडु के पूर्व खिलाड़ी हेमांग बदानी का है, जो पिछले दो सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हैं। बदानी की कोचिंग में दिल्ली को कुछ खास सफलता नहीं मिली। इसी वजह से उनके हटाए जाने की संभावना है। हालांकि, उन्हें अपने साथ जोड़ने को लेकर CSK इच्छुक दिख रही है, इसकी जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने रिपोर्ट में दी थी। ऐसे में उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

2. राहुल द्रविड़

CSK के नए हेड कोच के दावेदारों में दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम भी है, जो टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में ही भारत ने 2024 में ख़िताब अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद उनका कार्यकाल पूरा हो गया था और उन्होंने दोबारा अप्लाई भी नहीं किया था। फिर 2025 आईपीएल सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स से जुड़े लेकिन सीजन के बाद आपसी सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला किया। ऐसे में द्रविड़ को चेन्नई की टीम अपने साथ जोड़ सकती है।

3. रविचंद्रन अश्विन

CSK के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन भी टीम का हेड कोच बनने की रेस में हैं। अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ की थी और रिटायरमेंट से पहले अंतिम सीजन भी इसी टीम के लिए खेला। अश्विन के पास आधुनिक टी20 क्रिकेट की काफी समझ है और वो काफी ज्यादा जानकारी रखते हैं। इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपना नया हेड कोच बना सकती है।

यह भी पढ़ें: बुमराह ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, श्रीलंका दौरे से बाहर होने की खबर ने मचाई हलचल

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com