जेल में ही रहेगा टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी, मैच फिक्सिंग मामले में कोर्ट से नहीं मिल रही जमानत
Table of Contents
Match Fixing: भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौरा मैच फिक्सिंग वाला ही रहा। 90 के दशक में कई बड़े खिलाड़ियों पर मैच फिक्स करने को लेकर जांच हुई। कुछ दोषी पाए गए और कुछ बाद में निर्दोष लेकिन आज भी उन स्टार खिलाड़ियों पर सवाल खड़े किए जाते हैं। आईपीएल में भी फिक्सिंग का दाग लग चुका है।
अब टीम इंडिया का एक सितारा मैच फिक्सिंग (Fixing) के आरोप में फंस गया है। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन अब गलत कारणों से चर्चा में है।
Match Fixing में फंसा भारत को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी

2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ फाइनल में शतक जड़ते हुए 101 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले मनजोत कालरा का नाम गलत कारणों से सुर्ख़ियों में आ गया है। कालरा पर लंका प्रीमियर लीग 2026 के दौरान खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग (Fixing) के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। वह इस लीग में जाफना किंग्स टीम के सह-मालिक थे।
कोर्ट ने जमानत देने से किया मना, जेल में ही रहेंगे
भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर और जाफना किंग्स के को-ओनर मनजोत कालरा श्रीलंका में हिरासत में ही रहेंगे। कोलंबो की एक अदालत ने लंका प्रीमियर लीग 2026 से जुड़े कथित मैच फिक्सिंग (Fixing) मामले में उनकी जल्द जमानत की अर्ज़ी खारिज कर दी है।
इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तारी के बाद 31 जुलाई तक हिरासत में भेजे गए कालरा और उनके साथी भारतीय नागरिक युवराज पुष्पा ने जमानत के लिए कोलंबो के चीफ़ मजिस्ट्रेट असांगा एस. बोदारागामा से अपील की थी।
मेडिकल कारणों के लिए जमानत हुई खारिज
PTI के अनुसार, बचाव पक्ष के वकील K.W.S. फर्नांडो ने मेडिकल आधार पर दोनों आरोपियों की रिहाई की मांग की और कोर्ट को बताया कि कालरा और पुष्पा बीमार हैं।अभियोजन पक्ष ने इस अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि श्रीलंका पुलिस की 'स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ऑफेंसेज रिलेटिंग टू स्पोर्ट्स' की जांच अभी भी चल रही है।
अभियोजन पक्ष की दलीलों को मानते हुए मजिस्ट्रेट ने जमानत देने से इनकार कर दिया, जिससे यह तय हो गया कि दोनों आरोपी कम से कम 31 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे। यह कालरा के लिए एक और झटका है, जो लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन से जुड़े सबसे बड़े विवादों में से एक के केंद्र में रहे हैं।
यह भी पढ़ें: CSK से भी कटा हार्दिक पांड्या का पत्ता! अब अपने बेस्ट फ्रेंड की टीम में होंगे शामिल
Tagged:
match fixing Manjot Kalra LPL 2026