IPL 2026 के प्लेऑफ़ के पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब, कहां कौन सी टीम का होगा आमना-सामना

Published - 23 May 2026, 11:31 AM | Updated - 23 May 2026, 11:40 AM

IPL 2026 6

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) अपने प्लेऑफ चरण से सिर्फ तीन मुकाबले दूर है। 22 मई को सीजन के लीग स्टेज का 67वां मैच खेला गया, जिसके बाद प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। इस भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ, जिसमें उसको हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच के खत्म होते के साथ ही आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल सामने आ गया। तो आइए जानते हैं कि प्लेऑफ के मैच कब, कहां और किन टीमों के बीच खेले जाएंगें?

IPL 2026 के प्लेऑफ़ के पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान

Kurnal Pandya

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अपने आखिरी चरण पर पहुंचने वाला है। 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा, जिसका गवाह कोलकाता का ईडन गार्डन्स बनेगा। इसके बाद चार टीमों के बीच प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगें, जिसके शेड्यूल की तस्वीर साफ हो गई है।

22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी शिकस्त झेलने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा करने में सफल रही, जिससे उसको प्लेऑफ़ में काफी फायदा होगा।

MI vs RR Pitch Report: बड़े स्कोर की उम्मीद या लो स्कोरिंग थ्रिलर? पिच रिपोर्ट में सब खुलासा! जानें पूरा एनालिसिस

इन टीमों के बीच होगा क्वालीफायर-1

आईपीएल (IPL 2026) पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार 0.783 के शानदार नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। जबकि गुजरात टाइटंस 0.695 नेट रन रेट के चलते दूसरे स्थान पर है। लिहाजा, अब मंगलवार, 26 मई को शाम 7:30 बजे धर्मशाला में इन दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाएगा।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 0.524 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और 27 मई को चंडीगढ़ में होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम से खेलेगी। एलिमिनेटर जीतने और क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम 29 मई को क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी।

इस दिन होगा IPL 2026 फाइनल मैच

मालूम हो कि प्लेऑफ राउंड में IPL 2026 पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें क्वालीफाई करती है। पहले और दूसरे स्थान की टीम क्वालीफायर-1 में जगह बनाती है, जबकि एलिमिनेटर में तीसरे और चौथे स्थान की टीम भिड़ती है। फिर क्वालीफायर-1 हारने वाली और एलिमिनेटर की विजेती टीम का सामना क्वालीफायर-2 में होता है। अंत में क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में एक-दूसरे को टक्कर देगी।

IPL 2026 प्लेऑफ़ शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थानसमय
मंगलवार, 26 मई 2026क्वालीफायर-1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs गुजरात टाइटंस (GT)धर्मशालाशाम 7:30 बजे
बुधवार, 27 मई 2026एलिमिनेटर: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) vs TBAन्यू चंडीगढ़शाम 7:30 बजे
शुक्रवार, 29 मई 2026क्वालीफायर-2: TBA vs TBAन्यू चंडीगढ़शाम 7:30 बजे
रविवार, 31 मई 2026फाइनलअहमदाबादशाम 7:30 बजे

Virat Kohli ने खेल भावना को किया तार-तार, Travis Head से नहीं मिलाया हाथ, SRH बल्लेबाज का रिएक्शन वायरल

Tagged:

RCB RCB vs GT IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com