अचानक बोर्ड ने लिया बड़ा फ़ैसला, मोहम्मद सिराज को बनाया टीम का नया कप्तान

Published - 21 Sep 2026, 10:50 AM | Updated - 21 Sep 2026, 12:08 PM

Mohammed Siraj

Mohammed Siraj: आने वाले महीनों में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के वर्कलोड पर खास ध्यान दिया जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में वनडे और टी20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय खिलाड़ी करीब एक महीने के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे। इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के कप्तान बनाए जाने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी मैचों के लिए उन्हें टीम की कमान सौंपी है।

Mohammed Siraj को बनाया टीम का नया कप्तान

Mohammed Siraj

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी घरेलू सीज़न में रणजी ट्रॉफी के लिए मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। हालांकि, वह शुरुआती दो मुकाबलों में ही यह भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान सीवी मिलिंद कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दरअसल, भारत को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि मोहम्मद सिराज का चयन एकदिवसीय टीम के लिए हो सकता है, जिसकी वजह से उन्हें रणजी ट्रॉफी के कुछ मुकाबले मिस करने पड़ेंगे।

न्यूजीलैंड दौरे से पहले Mohammed Siraj

22 अक्टूबर से भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज होगा। इस सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज का चयन होना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। उन्हें पिछले कई समय से भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं दी जा रही है। हालांकि, संभावना है कि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) वनडे और टेस्ट सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। यही वजह है कि वह रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मैचों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे।

इन खिलाड़ियों को मिली हैदराबाद टीम में जगह

रणजी ट्रॉफी 2026/27 के लिए हैदराबाद टीम में अनुभवी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल, राहुल सिंह और विकेटकीपर राहुल रादेश और साई प्रज्ञय रेड्डी को जगह दी गई है। इनके अलावा तनाय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी और अजय देव गौड़ को भी टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद सिराज की मौजूदगी में सीवी मिलन्द उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए हैदराबाद की टीम

मोहम्मद सिराज (कप्तान), सीवी मिलिंद (उपकप्तान), तन्मय अग्रवाल, एम अभिराथ रेड्डी, राहुल सिंह, के हिमा तेजा, राहुल रादेश (विकेटकीपर), साई प्रज्ञय रेड्डी (विकेटकीपर), वरुण गौड़, तनाय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी, सीएलटी. रक्षण रेड्डी, अजय देव गौड़, रुथिक यादव मेंडे, साई विकास रेड्डी।

एशियन गेम्स में कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला? जानें किस डेट को भिड़ेंगी दोनों टीमें

Tagged:

team india Mohammed Siraj Ranji trophy
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com