गिल की जगह श्रेयस अय्यर संभालेंगे ODI कप्तानी, अचानक आया बड़ा फ़ैसला
Published - 21 Sep 2026, 08:38 AM | Updated - 21 Sep 2026, 09:21 AM
Table of Contents
Shubman Gill: 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs WI) से पहले भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल हई में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट वनडे कप्तानी में बड़ा बदलाव करने जा रही है। खबरों की माने तो शुभमन गिल (Shubman Gill) की जगह श्रेयस अय्यर को एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कमान सौंपी जा सकती है। आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों शुभमन गिल को कप्तानी से हटाए जाने की चर्चा हो रही है? आइए जानते हैं....
Shubman Gill की जगह श्रेयस अय्यर संभालेंगे ODI कप्तानी
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है। करीब एक महीने तक चलने वाले इस दौरे पर दोनों टीमें टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज को लेकर भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। दैनिक जागरण के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) की जगह श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी जा सकती है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा भारत, गिल-रोहित करेंगे ओपनिंग
इस वजह से हो सकता है बदलाव
दरअसल, यह बदलाव वनडे और टेस्ट सीरीज के बीच कम समय होने की वजह से किया जा सकता है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां वनडे मैच 15 नवंबर को खेलना है, जबकि दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से खेला जाएगा। लिहाजा, टेस्ट सीरीज में खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को वनडे स्क्वाड से जल्दी रिलीज किया जा सकता है। शुभमन गिल (Shubman Gill) के अलावा केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैच मिस कर सकते हैं।
ऐसा रहेगा शेड्यूल
भारत के न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल की बात की जाए तो 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दोनों टीमें टी20 सीरीज के लिए आमने-सामने होगी। जबकि वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा और सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। फिर भारतीय टीम दो मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। 19 से 23 नवंबर तक पहले टेस्ट मैच का आयोजन होगा। 27 नवंबर से 1 दिसंबत तक दूसरे टेस्ट में भारत और कीवी टीम टकराएगी।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर