भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

Published - 20 Sep 2026, 01:07 PM | Updated - 20 Sep 2026, 01:53 PM

IND Vs WI

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम तीन मैच की वनडे सीरीज और पांच मैचो की टी20 सीरीज (IND vs WI) के लिए भारत दौरे पर आने वाली है। 27 सितंबर को दोनों टीमें पहले एकदिवसीय मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। वहीं, अब वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भारत दौरे (IND vs WI) के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है।

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान

Team India 67

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसकी कमान शाई हॉप के हाथों में सौंपी गई है। दोनों फॉर्मेट में वह विंडीज़ टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में उन खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जो हाल ही में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज का हिस्सा थे। इस बीच हैमस्ट्रिंग चोट के कारण न्यूज़ीलैंड सीरीज़ से बाहर होने वाले जॉन कैंपबेल की टीम में वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, स्टार तेज गेंदबाज की वापसी का रास्ता साफ!

जेसन होल्डर हुए बाहर

अगस्त में सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे अकीम ऑगस्टे को भारत दौरे से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह ज्वेल एंड्रयू को वेस्टइंडीज टीम में मौका मिला है। वहीं, टी20 सीरीज के लिए स्टार सलामी बल्लेबाज कामिल पूरन का पहली बार राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी कर आठ पारियों में 159 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए हैं। जबकि जेसन होल्डर को आराम दिया गया है।

IND vs WI: भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम

वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडेन सील्स।

टी20 टीम: शाई होप (कप्तान), गहना एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

IND vs WI सीरीज का शेड्यूल

मुकाबला तारीख मैदान
पहला वनडे 27 सितंबर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे 30 सितंबर बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
तीसरा वनडे 3 अक्टूबर महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
पहला टी20 6 अक्टूबर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
दूसरा टी20 9 अक्टूबर JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
तीसरा टी20 11 अक्टूबर होल्कर स्टेडियम, इंदौर
चौथा टी20 14 अक्टूबर राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
पांचवां टी20 17 अक्टूबर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

IND vs WI: कब, कहां और किस टाइम पर देखें भारत-वेस्टइंडीज ODI सीरीज? जानें चैनल और एप

Tagged:

team india IND vs WI Shai Hope sherfane rutherford
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com