वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, स्टार तेज गेंदबाज की वापसी का रास्ता साफ!
Published - 20 Sep 2026, 10:23 AM | Updated - 20 Sep 2026, 01:00 PM
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) ने तैयारियां शुरू कर दी है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 27 सितंबर खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम और उसके फैंस के लिए खुशखबरी आई है. टीम (Team India) का स्टार तेज गेंदबाज फिट होकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है. ऐसे में अब टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में राहत मिल सकती है.
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले Team India को मिली बड़ी खुशखबरी

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया (Team India) के कई खिलाड़ी इंजर्ड चल रहे हैं. हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा समेत कई खिलाड़ियों को चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा है. हालांकि, इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, 29 वर्षीय स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है.
हार्दिक पांड्या को वापस टीम इंडिया में जगह देने के लिए गौतम गंभीर ने रखी ये खास शर्त
अपनी गेंदबाजी का बिखेरा जादू
बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने साल 2025 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से प्रभावित कर टीम में अपनी जगह पक्की की. अब तक 10 टेस्ट मैच खेलते हुए आकाश दीप 18 पारियों में 3.91 की इकॉनमी से 28 विकेट झटकी है. इस दौरान वह एक फॉर और एक फाइव विकेट हॉल हासिल करने में कामयाब हुए. अपनी गति और सटीक लाइन से उन्होंने टीम को कई अहम विकेट दिलाई।
IPL 2026 से भी होना पड़ा बाहर
आकाश दीप को इंजरी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से भी बाहर होना पड़ा। पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी के चलते उन्हें क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ी। पिछले कुछ समय से वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCCI CoE) में अपनी रिकवरी और रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। रिपोर्ट्स की माने तो आकाश दीप फिटनेस हासिल करने के बाद ईरानी कप (Irani Cup) में खेलते नजर आ सकते हैं।
टीम इंडिया के नए चयनकर्ता का नाम फाइनल! 25 टेस्ट खेलने वाला दिग्गज संभलेगा अब ये गद्दी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर