टीम इंडिया के नए चयनकर्ता का नाम फाइनल! 25 टेस्ट खेलने वाला दिग्गज संभलेगा अब ये गद्दी
Published - 19 Sep 2026, 01:23 PM | Updated - 19 Sep 2026, 01:40 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 4 अक्टूबर 2026 को उनका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ जारी कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो जाएगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस के दिलों में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके बाद चीफ सेलेक्टर की गद्दी कौन संभालेगा? वैसे तो इस रोल के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन 25 टेस्ट खेलने वाले दिग्गज को मुख्य चयनकर्ता बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
Team India का चीफ सिलेक्टर बन सकता है ये दिग्गज

हम जिस दिग्गज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) हैं. हाल ही में NDTV रिपोर्ट्स के हवाले से मिली रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई उन्हें टीम इंडिया (Team India) का मुख्य चयनकर्ता बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। खबर है कि पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट के अंदरूनी हलकों में उनका नाम चर्चा का विषय रहा है. हालांकि, अभी तक इसको लेकर भारतीय बोर्ड की ओर से कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
अजीत अगरकर बने रहेंगे चयनकर्ता या अब होगी छुट्टी, BCCI के बयान से सबकुछ हुआ साफ
भारत के लिए खेले हैं 25 टेस्ट मैच
पार्थिव पेटल ने टीम इंडिया (Team India) के लिए कुल 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से क्रमशः 934 रन, 736 रन और 36 रन निकले. वहीं, अगर उनके घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 194 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 11240 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, 193 लिस्ट ए में उनके नाम 5172 रन के साथ 3 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं. 204 टी20 में वह 4300 रन बनाने में कामयाब हुए.
पार्थिव पटेल का पोस्ट हुआ वायरल
हाल ही में पार्थिव पटेल ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी है। उनकी यह पोस्ट देखने के बाद अटकलें तेज़ हो गई हैं कि वह भारतीय टीम (Team India) के मुख्य चयनकर्ता की भूमिका संभालने की ओर इशारा कर रहे हैं। पूर्व भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज़ ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए हैं कैप्शन लिखा, “ Coming soon. I'm in” इसके बाद से ही उनके चीफ सेलेक्टर बनने की चर्चा तेज हो गई है.
Coming soon. I'm in. pic.twitter.com/C5Nfq8kv5b
— Parthiv Patel (@parthiv9) September 18, 2026
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर