अजीत अगरकर बने रहेंगे चयनकर्ता या अब होगी छुट्टी, BCCI के बयान से सबकुछ हुआ साफ
Published - 19 Sep 2026, 10:03 AM | Updated - 19 Sep 2026, 11:51 AM
Table of Contents
भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है, जिससे उनके चयन समिति में भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्या वह इस पद पर बने रहेंगे या उनकी जगह किसी नए चेहरे की नियुक्ति होगी? पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स आ रही थी कि उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया जा सकता है, जबकि कुछ में दावा किया गया उनका बीसीसीआई के साथ सफर खत्म हो गया.
वहीं, इस मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के चयनकर्ता बने रहने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।
Ajit Agarkar बने रहेंगे चयनकर्ता या अब होगी छुट्टी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की हाल ही में हुई सालाना आम बैठक के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ़ हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपना कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया है. अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के करीबी एक सूत्र ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि अब उन्हें इस पोस्ट में बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसे में अब टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी में कोई नया चेहरा शामिल हो सकता है।
कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने की आई थी रिपोर्ट
गौरतलब है कि कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आई थी कि अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक वह इस पद का भार संभाल सकते हैं. हालांकि, वनडे टीम में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर BCCI अधिकारियों के साथ हुए उनके मतभेद ने पूरी स्थिति ही बदल दी। खबर है कि अजीत अगरकर हिटमैन को एकदिवसीय टीम से बाहर करना चाहते थे, लेकिन बीसीसीआई के कुछ आधिकारी इसके खिलाफ थे.
इस दिग्गज को मिल सकती है जिम्मेदारी
अजीत अगरकर के बाद टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, इसको लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इस पद के लिए नियुक्त हो सकते हैं. वह पिछले काफी समय से एनसीए हेड के रूप में काम कर रहे हैं. इसके साथ वह कई मौकों पर भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं. एशियन गेम्स 2026 के दौरान भी वीवीएस लक्ष्मण टी20 टीम इंडिया के हेड कोच के रोल में दिखाई देंगे.
संन्यास का ऐलान कर सकता है ये बूढ़ा भारतीय खिलाड़ी, एशियन गेम्स हो सकता इसका अंतिम
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर