वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा भारत, गिल-रोहित करेंगे ओपनिंग

Published - 20 Sep 2026, 03:52 PM | Updated - 20 Sep 2026, 04:02 PM

IND Vs Wi

27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs WI) के लिए भारतीय टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें पहले एकदिवसीय मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। इस सीरीज के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम इंडिया में वापसी हुई है, जिससे सबका उत्साह बढ़ गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत (IND vs WI) की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है।

IND vs WI: रोहित-शुभमन कर सकते हैं ओपनिंग

Rohit Sharma 22

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (IND vs WI) की ओर से ऑपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी आ सकती है। इन दोनों खिलाड़ियों से पारी को मज़बूत शुरुआत देने की उम्मीद होगी। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और शुभमन गिल का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। इन्होंने क्रमशः 174 और 188 रन बनाए थे। ऐसे में अब दोनों बल्लेबाज वेस्टइंडीज सीरीज में भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

इंग्लैंड ने भारत से छीना T20 रैंकिंग का नंबर-1 स्थान, देखें टॉप-10 टीमों की लिस्ट

विराट कोहली पर होगी सबकी नजरें

27 सितंबर को वेस्टइंडीज (IND vs WI) के साथ खेले जाने वाले पहले वनडे में सबकी नजरें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर टिकी होगी। इंग्लैंड सीरीज में किंग कोहली का प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा था, जिसके बाद एक बार फिर वह अपना जलवा बिखेरने की कोशिश करेंगे। चौथे नंबर पर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भेजा जा सकता है।

श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट उन पर दांव खेल सकता है। पांचवें नंबर पर शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल उतर सकते हैं। अगर उनके पिछले दस मुकाबलों के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह 49.22 की पारियों से 443 रन बना पाए। नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग में नजर आ सकते हैं ये खिलाड़ी

अंत में बात की जाए तेज गेंदबाज़ी विभाग की तो इसमें मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण और गुरनूर ब्रार नज़र आ सकते हैं। इनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी टीम के अतिरिक्त पेसर होंगे। जबकि स्पिन गेंदबाज़ी के लिए कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा का विकल्प होगा। ये दोनों गेंदबाज़ अपनी फिरकी गेंदों से टीम को विकेट निकालकर देने में मदद करेंगे।

IND vs WI: पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण

हार्दिक पांड्या को वापस टीम इंडिया में जगह देने के लिए गौतम गंभीर ने रखी ये खास शर्त

Tagged:

shubman gill team india Rohit Sharma IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com