BCCI ने टीम के नए हेड कोच का किया ऐलान, CSK के पूर्व दिग्गज को सौंपी कमान

Published - 21 Sep 2026, 08:11 AM | Updated - 21 Sep 2026, 08:39 AM

Head Coach 4

BCCI announced new head coach: भारत की सीनियर क्रिकेट टीम जापान दौरे पर है। इस टूर पर टीम को सबसे पहले जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबला खेलना है। इसके बाद, एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। इन दोनों के लिए हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया है, जबकि नियमित हेड कोच गौतम गंभीर वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस बीच BCCI की तरफ से एक और हेड कोच (Head Coach) की नियुक्ति की गई है और ऐसे दिग्गज को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुका है और रिटायरमेंट के बाद मेंटर और कोच के रूप में ही काम किया है।

इस दिग्गज को Head Coach की सौंपी गई जिम्मेदारी

BCCI ने टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इंडिया ए का हेड कोच (Head Coach) बनाया है। हालांकि, यह नियुक्ति फुल टाइम नहीं है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पुडुचेरी में होने वाले मुकाबलों के लिए है। दरअसल, इंडिया ए को ऑस्ट्रेलिया ए की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो मल्टी-डे मुकाबले और तीन वनडे खेले जाएंगे।

मल्टी-डे मुकाबले 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद, 6 से 11 अक्टूबर तक वनडे मुकाबले होंगे। इन पांच मुकाबलों में इंडिया ए के हेड कोच (Head Coach) लक्ष्मीपति बालाजी होंगे। उनके स्टाफ में अन्य कौन से सदस्य होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसा रहा लक्ष्मीपति बालाजी का खिलाड़ी के तौर पर करियर

Head Coach 5

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने भारत के लिए 2002 में डेब्यू किया और 2012 तक खेला। बालाजी के पास सटीक लाइन-लेंथ और गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत थी और उन्होंने काफी सफलता भी हासिल की।इस खिलाड़ी ने 8 टेस्ट, 30 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने तीनों फॉर्मेटों को मिलाकर कुल 71 विकेट झटके। फर्स्ट क्लास में बालाजी ने 330 और लिस्ट ए में 145 विकेट अपने नाम किए, जबकि टी20 में 126 विकेट झटके। वहीं, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के लिए कुल 73 मुकाबले खेले और 76 विकेट चटकाए।

डोमेस्टिक और आईपीएल में कोचिंग का अनुभव

लक्ष्मीपति बालाजी ने 2016 में संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, अपने अंतिम सीजन में उन्होंने तमिलनाडु के लिए प्लेयर-कम-कोच की भूमिका निभाई। आईपीएल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ में मेंटर और गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल रहे। इसके बाद, 2018 से 2022 तक चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया।

बालाजी ने 2022 में निजी कारणों से CSK के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया लेकिन सुपर किंग्स अकेडमी से जुड़े रहे और जूनियर टैलेंट को तराशने का काम किया। 2023 से 2025 तक बालाजी ने मुख्य रूप से तमिलनाडु टीम के साथ काम किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई और फिर सहायक कोच बन गए। 2024-25 सीजन के लिए तमिलनाडु टीम के हेड कोच भी बने। हालांकि, अगले सीजन से पहले उन्हें हटा दिया गया।

मई, 2026 में BCCI ने बालाजी और वीआरवी सिंह को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए पेस बॉलिंग कोच के रूप में चुना। वहीं, अब उन्हें इंडिया ए का हेड कोच ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए बनाया गया है।

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज का पूरा शेड्यूल

नंबर दिन तारीख मैच वेन्यू
1 मंगलवार 22 सितंबर 2026 पहला मल्टी-डे मैच पुडुचेरी
2 मंगलवार 29 सितंबर 2026 दूसरा मल्टी-डे मैच पुडुचेरी
3 मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 पहला वनडे पुडुचेरी
4 शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 दूसरा वनडे पुडुचेरी
5 रविवार 11 अक्टूबर 2026 तीसरा वनडे पुडुचेरी

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा भारत, गिल-रोहित करेंगे ओपनिंग

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com