उमेश यादव ने अचानक उठाया बड़ा कदम, अब दूसरी टीम से खेलने का किया फ़ैसला

Published - 21 Sep 2026, 09:23 AM | Updated - 21 Sep 2026, 10:26 AM

Umesh Yadav

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) को टीम इंडिया से बाहर हुए लंबा समय हो गया है। साल 2023 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को पिछले तीन सालों से भारतीय चयनकर्ताओं की अनदेखी का सामना करना पड़ा है। लगातार टीम से बाहर रखे जाने के बावजूद, उमेश यादव (Umesh Yadav) ने क्रिकेट के मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने की अपनी कोशिशें जारी रखीं। लेकिन अब उन्होंने अपने करियर को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

Umesh Yadav ने उठाया बड़ा कदम

Umesh Yadav

भारतीय टीम से बाहर चल रहे उमेश यादव (Umesh Yadav) ने अपनी घरेलू टीम विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी राज्य टीम से अलग होने की इच्छा जताते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की मांग की थी। कई सालों तक विदर्भ टीम के लिए खेलने के बाद वह अब एक नई टीम के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे। अपने इस निर्णय के बारे में बात करते हुए उमेश यादव ने कहा कि उन्होंने काफी सोच-समझकर यह कदम उठाया है।

BCCI ने लिया बड़ा फैसला, एक साथ टीम इंडिया के होंगे 2 हेड कोच, जानें दोनों का नाम

Umesh Yadav ने दी जानकारी

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से NOC मिलने की पुष्टि करते हुए उमेश यादव ने बताया कि वह अभी किसी नई टीम के लिए खेलने के लिए कुछ अन्य राज्य संघों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "मैंने इस सीजन से आगे बढ़ने और किसी अन्य राज्य के लिए खेलने का फैसला किया है। मुझे विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी मिल गई है।"

सूत्रों की माने तो उमेश यादव पिछले काफी समय से अपने भविष्य और भूमिका को लेकर संघ से स्पष्टता चाह रहे थे लेकिन उन्हें कोई सही जवाब नहीं मिला। वह विदर्भ प्रीमियर लीग के हालिया सीज़न में भी सक्रिय रहना चाहते थे, लेकिन एसोसिएशन के साथ कोई ठोस बातचीत न हो पाने के कारण उन्होंने टीम बदलने का फ़ैसला किया।

प्रभावशाली रहा है टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन

साल 2010 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले उमेश यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शानदार रहा है। अपनी सटीक और शानदार लेंथ गेंदबाजी से उन्होंने भारत को कई अहम जीत दिलाई है। खासतौर पर 2018 के बाद से भारतीय पिचों पर उनका प्रदर्शन अन्य किसी पेसर से प्रभावशाली रहा है।

इस दौरान वह 11 मैचों में 18.25 की औसत से 43 चटक सके, जिसमें दो बार पांच विकेट और एक बार मैच में दस विकेट मौजूद है। वहीं अगर उमेश यादव के पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात की जाए तो 57 टेस्ट, 75 वनडे और 9 टी20 में उनके नाम क्रमशः 170, 106 और 12 विकेट दर्ज हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा भारत, गिल-रोहित करेंगे ओपनिंग

Tagged:

team india umesh yadav Vidarbha
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com